मौनी रॉय संग सेल्फी लेने के लिए बेहद करीब आ गया शख्स, VIDEO में असहज दिखीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस मौनी रॉय को डेली सोप क्योंकि सास भी कभी बहू थी और नागिन से खासा लोकप्रियता हासिल की है. उनके देश में ही नहीं विदेश में भी फैंस हैं.
एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) को डेली सोप क्योंकि सास भी कभी बहू थी और नागिन से खासा लोकप्रियता हासिल की है. उनके देश में ही नहीं विदेश में भी फैंस हैं. इंस्टाग्राम पर मौनी रॉय के 20 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और जब भी वो पब्लिकली बाहर निकलती है तो उनके चाहनेवाले उनके फैंस उन्हें घेर लेते हैं. लेकिन हाल में उनके साथ कुछ ऐसा कि वो असहज हो गईं. इसका वीडियो वायरल हो रहा है.
‘गोल्ड’ एक्ट्रेस को बुधवार को जुहू में एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया. व्हाइट आउटफिट में मौनी रॉय हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही थी, जिसमें प्लंजिंग नेकलाइन उनके लुक को ग्लैमरस दिखा रहा था. वो जैसे ही प्रशंसकों के बीच वो एक्साइटिड हो गये. एक फैन उनके साथ सेल्फी खिंचावने के लिए काफी करीब आ गया जिससे वो घबरा गई.
https://www.instagram.com/p/CXN432QDo8n/
मौनी रॉय वीडियो में बेहद असहज नजर आईं और वो भीड़ से निकलने की कोशिश करती दिखाई दी. अक्सर सेलेब्स को ऐसे एक्सीरियंस झेलने पड़ते हैं. इस वीडियो को बूम्पला नामक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. फैंस इसपर मिले जुले कमेंट्स कर रहे हैं. कुछ मौनी रॉय को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ उनके रवैये के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.
हाल ही में, मौनी रॉय ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी की अफवाहों को लेकर सुर्खियां बटोरीं. अगर रिपोर्ट्स की मानें तो मौनी और सूरज जनवरी 2022 में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं. हालांकि अभिनेत्री ने अभी तक इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया दी है.
Also Read: मेकअप की वजह से अस्पताल में भर्ती हुईं ‘छोरी’ एक्ट्रेस, बोलीं- मेरे फेफड़े सूज गए थे
मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की आनेवाली फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आयेंगी. अयान मुखर्जी द्वारा अभिनीत, इसमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन और अक्किनेनी नागार्जुन भी हैं. वह वेले की रिलीज़ के लिए भी तैयार हैं, जिसमें अभय देओल और करण देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




