Yeh Jawaani Hai Deewani से लेकर Ek Tha Tiger तक, बॉलीवुड की ये 5 ओवररेटेड फिल्में अगर नहीं देखी है… तो जरूर देखें

Most Overrated Movies Of Bollywood: बॉलीवुड की ये 5 ओवररेटेड फिल्में, जो ओटीटी पर उपलब्ध है.
Most Overrated Movies Of Bollywood: जब से सोशल मीडिया का चलन हुआ तब से आए दिन कोई न कोई शब्दों का इजात होता रहता है. जिसमें से आज हम ओवररेटेड शब्द के बारे में बात करेंगे. ओवररेटेड का मतलब होता है किसी भी चीज का हाइप बना देना. ऐसे में बॉलीवुड में भी कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिसका सोशल मीडिया की मदद से हाइप बना दिया गया है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि वे कौनसी फिल्में हैं तो आइए आपको ऐसी 5 मोस्ट ओवरेटेड फिल्मों की लिस्ट देते हैं.
ये जवानी है दीवानी
साल 2013 की रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दीवानी की डिमांड सबसे ज्यादा तब बड़ गई, जब लोगों ने इसके एडिट्स इंस्टाग्राम पर देखे. इस फिल्म की कहानी 4 दोस्तों की है, जो एक ट्रिप पर जाते हैं. वहीं से एक दोस्त अपने सपनो को पूरा करने के लिए निकल जाता है और बाकी सब अपनी अपनी जिंदगी में मस्त हो जाते हैं, और फिर उनका रियूनियन तब होता है जब उनकी दोस्त अदिति की शादी होने वाली होती है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
माय नेम इज खान
माय नेम इज खान साल 2010 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के हाइप बनने का कारण यह है कि फिल्म में बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी शाहरुख खान और काजोल ने काम किया है. इसमें रिजवान यानी शाहरूख की कहानी है, जो लोगों को अपने धर्म के प्रति लोगों की धारणा को बदलने की कोशिश करता है. इसे आप अमेजॉन प्राइम पर देख सकते हैं.
Also Read OTT पर मौजूद हैं बॉलीवुड की ये मोस्ट अंडररेटेड फिल्में, देखकर खुश हो जाएंगे
कॉकटेल
कॉकटेल साल 2012 में रिलीज हुई थी. कॉक्टेल की कहानी 3 दोस्त यानी गौतम, वेरोनिका और मीरा की है. गौतम और वेरोनिका रिलेशनशिप में रहते हैं. और मीरा वेरोनिका की बेस्ट फ्रेंड होती है. वेरोनिका अपने साथ ही गौतक और मीरा को रहने के लिए बोलती है पर बात वहां बिगड़ जाती है जब गौतम को मीरा से प्यार होने लगता है. इसे देखने के लिए आप जियो सिनेमा पर जा सकते हैं.
हैप्पी न्यू ईयर
हैप्पी न्यू ईयर साल 2014 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की कहानी एक चार्ली नाम के लड़के की है, जो अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए कुछ लोगों को इकठ्ठा करता है और दुबई के होटल में डायमंड की चोरी की प्लानिंग करता है. फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
एक था टाइगर
सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म एक था टाइगर, का हाइप ज्यादातर उसके गानों की वजह से बना है. बात करें अगर स्टोरी की तो कहानी एक रॉ एजेंट टाइगर की है जो एक मिशन पर निकलता है, जब उसे शक होता है कि एक साइंटिस्ट आईएसआई को न्यूक्लियर सीक्रेट्स बता रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










