मिलिए सलमान खान की इस को-स्टार से, जो 5000 रुपये लेकर आई थी मुंबई…आज बन गई सबके दिलों की धड़कन

Updated:
विज्ञापन
मिलिए सलमान खान की इस को-स्टार से, जो 5000 रुपये लेकर आई थी मुंबई…आज बन गई सबके दिलों की धड़कन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई है. स्ट्रगल के दिनों में उन्हें काफी कम पैसों पर जीना पड़ता था. आज हम ऐसी ही एक अभिनेत्री के बारे में बताएंगे, जिन्होंने मेहनत की और आज बी-टाउन की टॉप एक्ट्रेस में से एक बन गई.

विज्ञापन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे अभिनेता और अभिनेत्रियां है, जिन्होंने अपने दम पर पॉपुलैरिटी हासिल की. जब वह अपने स्ट्रगल लाइफ के किस्से शेयर करते हैं, तो बताते हैं कि मुंबई आने के बाद वह कई दिनों तक सड़कों पर सोए थे और खाने के लिए उनके पास बहुत कम पैसे भी थे. आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताएंगे, जो मॉडल और एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर भारत सिर्फ 5000 जेब में लेकर आई थी. आज वह लाखों दिलों की धड़कन है.

नोरा फतेही ने कड़ी मेहनत कर हासिल की पॉपुलैरिटी

हम जिस अभिनेत्री के बारे में आज बात कर रहे हैं, उन्होंने संघर्ष के दिनों में 9 लोगों के साथ रूम शेयर किया था और सिर्फ रोटी और अंडे खाकर गुजारा किया. हालांकि अब वह सलमान खान और वरुण धवन जैसे स्टार्स के साथ हिट फिल्म दे चुकी हैं. ये अदाकारा कोई और नहीं बल्कि नोरा फतेही हैं. नोरा फतेही एक कनाडाई डांसर और अभिनेत्री हैं, जो एक्ट्रेस बनने के लिए भारत आ गईं. उन्होंने अपने एक्टिंग की शुरुआत हिंदी फिल्म रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स से की. हालांकि, बाद में उन्होंने भुज, थैंक गॉर्ड, सत्यमेव जयते जैसी फिल्मों में अपने सॉन्ग से पॉपुलैरिटी हासिल की.

Also Read- Salman Khan Rejected Film: 5 फिल्में जिन्हें सलमान खान ने ठुकराई, उन मूवीज से शाहरुख खान-आमिर खान बन गए सुपरस्टार

Also Read- हिप हॉप इंडिया के विनर राहुल भगत बोले- रियालिटी शो जीतना मां का सपना था, आज नोरा फतेही भी मेरे डांस की फैन हैं

Also Read- सनी लियोन-नोरा फतेही के शो के नाम पर लखनऊ में करोड़ों की ठगी, 9 महीने बाद तीन आरोपी गिरफ्तार

स्ट्रगल के दिनों में काम करने के बाद भी मिलते थे कम पैसे

मैशेबल इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में, नोरा फतेही ने अपने ‘स्ट्रगल’ दिनों को याद किया और कहा, “मैं अपनी जेब में केवल 5,000 रुपये लेकर भारत आई थी.” उन्होंने आगे खुलासा किया कि कैसे उन्हें 3 बीएचके घर में नौ लोगों के साथ रहना पड़ा था. एक्ट्रेस ने कहा, “एजेंसी बहुत सारे पैसे काट लेती थी और मुझे बहुत कम सैलरी देती थी. मैं एक अंडे और ब्रेड पर जिंदा रहती थी. यह एक कठिन समय था. मुझे थेरेपी की जरूरत थी. स्ट्रगल लाइफ सचमें मेरे लिए काफी बुरा था.”

सलमान औरप वरुण संग काम कर चुकी हैं नोरा फतेही

अभिनेत्री ने कैटरीना कैफ और सलमान खान के साथ फिल्म भारत में काम किया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की. उन्होंने स्ट्रीट डांसर 3डी में वरुण धवन के साथ भी काम किया, जो एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई. आज नोरा एक फिल्म और सॉन्ग के लिए करोड़ों चार्ज करती हैं. अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म मडगांव एक्सप्रेस में अविनाश तिवारी, दिव्येंदु और प्रतीक गांधी के साथ देखा गया था. हालांकि इसे दर्शकों से पॉजिटिव रिसपांस मिला. वह अगली बार फिल्म डांसिंग डैड में नजर आएंगी.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Nora Fatehi: कभी कॉफी शॉप में नोरा फतेही करती थी नौकरी, आज दिलबर गर्ल की नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola