MC Stan Birthday: ‘फर्श से अर्श’ तक… जानें मशहूर रैपर की स्ट्रगलिंग स्टोरी

MC Stan Birthday: एमसी स्टैन एक बहुत ही मशहूर रैपर हैं, जिन्होंने तड़ीपार, वाटा, समझ मेरी बात को जैसे कई रैप गाए हैं. आज वह अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं.
MC Stan Birthday: एमसी स्टैन हिप हॉप की दुनिया का एक जाना माना चेहरा है. उन्होंने अब तक के करियर में कई रैप गाए हैं, जो सुपरहिट रहे. वह सलमान खान के शो बिग बॉस के 16वें सीजन के विजेता थे. इस शो के बाद उनके फैन फॉलोइंग में और तेजी आई. आज शायद ही कोई होगा, जो एमसी स्टैन को नहीं जानता होगा. और ऐसा हो भी क्यों न रैपर ने अपने जीवन में बहुत से संघर्ष के बाद इस मुकाम को हासिल किया है. आज एमसी स्टैन का 25वां जन्मदिन है. इस मौके पर हम उनके स्ट्रगल स्टोरी के बारे में सब बताते हैं.
सड़कों पर गुजारी रात
एमसी स्टैन का जन्म 30 अगस्त, 1999 को महाराष्ट्र के पुणे में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था. एमसी स्टैन का असल नाम अल्ताफ शेख है. एमसी स्टैन बहुत गरीब परिवार में जन्मे थे. घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से उन्हें बचपन में ही अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी. लेकिन एमसी स्टैन ने अपने सपनों की कुर्बानी नहीं दी. वह बचपन से ही रैपर बनना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने परिवार के ताने और समाज की जिल्लत का सामना किया. कई बार ऐसे भी दिन आए, जब उन्होंने अपनी रात सड़कों पर गुजारे.
यह गाना मील का पत्थर हुआ साबित
एमसी स्टैन जब 12 साल के थे तब उन्होंने कव्वाली गाना शुरू कर दिया था. जब वह 8वीं कक्षा में थे, तब उन्होंने अपना पहला रैप सॉन्ग लिखा और वीडियो रिकॉर्ड किया था. हालांकि, वह अब तक रिलीज नहीं हो पाया. एमसी स्टैन ने साल 2018 में अपना पहला रैप रिलीज किया, जिसका नाम वाटा है. इस गाने को लगभग 21 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. बता दें कि यह गाना उनके करियर का मील का पत्थर साबित हुआ. इस गाने का बाद रैपर ने कई गाने रिलीज किए. आज के समय में उनके पास न ही नाम की कमी है और न ही शौहरत की.
एमसी स्टैन की गर्लफ्रेंड
एमसी स्टैन ने बिग बॉस 16 में सलमान खान से इस बात का खुलासा किया था कि उनकी गर्लफ्रेंड अनम शेख हैं. लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से इस बात की पुष्टि की कि वह अब सिंगल हैं यानी उनका ब्रेकअप हो चुका है. बात करें उनके इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की तो उनके इंस्टाग्राम पर 10.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










