Masterpiece Films On OTT: जिंदगी में जरूर देखें ये 7 मास्टरपीस फिल्में, दमदार कहानी जीत लेगी दिल, इन ओटीटी पर है उपलब्ध
lagaan
Masterpiece Films On OTT: बॉलीवुड में कई मूवीज ऐसी है, जो कब आती है और कब जाती है, पता ही नहीं चलता. ऐसी भी कई फिल्में है, जिसकी कहानी सबसे अलग और हटकर होती है. उन मूवीज को मास्टपीस कहते हैं.
लगान को साल 2001 में रिलीज किया गया था और ये एक सुपरहीट फिल्म थी. इसमें आमिर खान और ग्रेसी सिंह ने मुख्य किरदार निभाया. इसकी कहानी अंग्रेजों के शासन के समय पर बनी है. इसमें एक गांव की कहानी दिखाई गई है, जिसके लोग लगान के बोझ से निकलने के लिए अंग्रेजों के साथ क्रिकेट कंपटीशन करते है. आपके ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी.

एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस फिल्म को ऑस्कर 2023 में सबसे अधिक अवॉर्डस मिले थे. इसमें स्टेफनी सू, के क्वान, जेनी स्लेट, हैरी शुम जूनियर, जेम्स होंग और जेमी ली कर्टिस साथ में नजर आ रहे हैं. डैनियल क्वान और डैनियल शेनर्ट दोनो ने मील कर इसे लिखा और निर्देशित किया है. आपको ये फिल्म सोनी लिव पर मिल जाएगी.

गैंग्स ऑफ वासेपुर का पहला पार्ट साल 2012 में रिलीज किया गया था. इस फिल्म के दो पार्ट है. इसके फर्स्ट पार्ट में मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा, रीमा सेन, तिग्मांशु धूलिया, पंकज त्रिपाठी लीड रोल में है. सेकंड पार्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, हुमा कुरैशी, जीशान कादरी और राजकुमार राव लीड रोल में नजर आ रहे है. आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी.

बाजीराव मस्तानी फिल्म की कहानी वीर पेशवा बाजीराव कि जिंदगी पर बनी है. इसमें रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और दीपीका पादुकोण लीड रोल में नजर आ रहे है. इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है. आपको ये फिल्म अमेजन प्राइम पर मिल जाएगी.

द हैंगओवर को साल 2009 में रिलीज किया गया था. यह एक हॉलीवुड कॉमेडी फिल्म है. जिसे टॉड फिलिप्स ने निर्देशित किया है. हैंगओवर फिल्म के तीन पार्ट है. फिल्म में ब्रैडली कूपर, एड हेल्म्स, हीथर ग्राहम, जस्टिन बारथा, केन जियोंग नजर आए है.

रॉकस्टार साल 2011 में रिलीज की गई थी. इसका निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है. इसमें रणबीर कपूर और नर्गिस फखरी लीड रोल में नजर आ रहे है. फिल्म में ए आर रहमान ने अपना जादू बिखेरा है. आपको ये फिल्म जियो सिनेमा पर मिल जाएगी.

द डार्क नाइट को साल 2008 में रिलीज किया गया था. इसे क्रिस्टोफ़र नोलान ने निर्देशित, निर्माण और लिखा है. इसकी कहानी डीसी कॉमिक्स के बैटमैन पर बेस्ड है. इसमें क्रिश्चियन बेल, माइकल कैन, हेथ लेजर, गैरी ऑल्डमैन, आरॉन एक्हार्ट, मैगी गिलेनहाल, और मॉर्गन फ्रीमैन लीड रोल में है. आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी.
The Academy ने दीपिका पादुकोण का शेयर किया ये वीडियो, कमेंट करने पर मजबूर हुए रणवीर सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










