Samay Raina: समय रैना को पुलिस भेज रही समन पर समन, यूट्यूबर ने अमेरिका में होने की वजह से मांगा और समय

Updated:
विज्ञापन
Samay Raina

Samay Raina

Samay Raina: महाराष्ट्र साइबर सेल और असम पुलिस ने स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और उनके शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के खिलाफ समन भेजा है. साथ ही उन्हें जांच अधिकारियों के सामने 17 फरवरी को पेश होने के लिए भी कहा गया है.

विज्ञापन

Samay Raina: महाराष्ट्र साइबर सेल और असम पुलिस ने स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एपिसोड में की गई यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिपप्णी के मामले में दूसरा समन जारी किया है. यह समन शो के मेकर्स, होस्ट और समय रैना को लेकर जारी हुआ है. साथ ही समय रैना को जांच अधिकारियों के सामने 17 फरवरी को पेश होने के लिए भी कहा गया है. ऐसे में आइए बताते हैं इस मामले में समय क्या करेंगे.

दौरा रद्द करके देश वापस लौटना होगा

समय रैना के वकील ने इससे पहले बुधवार को साइबर सेल को जानकारी दी थी कि कॉमेडियन इस वक्त भारत में नहीं, बल्कि अमेरिका में हैं और वह 17 मार्च को वापस लौटेंगे. मालूम हो कि कॉमेडियन ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी एपिसोड को डिलीट कर दिया है. इन दिनों वह अपने यूएस और कनाडा दौरे में व्यस्त चल रहे हैं, जो 6 फरवरी से डलास में शुरू हुआ था और 2 मार्च को शिकागो में खत्म होने वाला था. हालांकि, अब समन जारी हो के बाद उन्हें अपना दौरा रद्द करके देश वापस लौटना पड़ेगा.

बालेवाड़ी वाले घर पर नोटिस भेजेगी मुंबई पुलिस

समय रैना के अलावा असम पुलिस ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और आशीष चंचलानी को समन भी भेजा है. असम पुलिस के एक सीनियर ऑफिशियल के मुताबिक, शो के उस विवादित एपिसोड में मौजूद रहे जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मखीजा और समय रैना के खिलाफ भी समन जारी किया गया है. मुंबई पुलिस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अर्पूवा से पूछताछ चुकी है. फिलहाल असम पुलिस की टीम ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मुंबई से पुणे जा रही है. वे समय रैना के पुणे के बालेवाड़ी वाले घर पर नोटिस भेजेंगे और उन्हें चार दिन में गुवाहाटी में पेश होने को कहेंगे. हालांकि, बीते दिन समय रैना के वकील ने साइबर सेल को जानकारी दी कि समय रैना अभी अमेरिका में हैं और 17 मार्च को वापस लौटेंगे.

यह भी पढ़े: Ranveer Allahbadia विवाद के बीच कपिल शर्मा आ गए चर्चा में, ऐसा कुछ कॉमेडियन ने कहा जिसे सुनकर मीडिया यूजर्स हुए हैरान

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola