Ranveer Allahbadia विवाद के बीच कपिल शर्मा आ गए चर्चा में, ऐसा कुछ कॉमेडियन ने कहा जिसे सुनकर मीडिया यूजर्स हुए हैरान

Kapil Sharma and Ranveer Allahbadia
रणवीर इलाहाबादिया के बयान पर उठे विवाद के बीच अचानक से कपिल शर्मा सुर्खियों में आ गए. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह माता-पिता को लेकर कुछ कहते दिखे.
कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट का लेटेस्ट एपिसोड कुछ दिनों से चर्चा में है. शो में जज बनकर पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया आए थे. रणवीर ने शो के दौरान माता-पिता को लेकर एक बयान दिया, जिसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया झेलनी पड़ी. आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर रणवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इस मामले पर अबतक कई नामी हस्तियों ने अपनी राय रखी है. इस बीच कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
अचानक चर्चा में क्यों आ गए कपिल शर्मा
दरअसल, कपिल शर्मा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के दौरान का है. इसमें एपिसोड के दौरान उन्होंने कहा था कि, “क्रिकेट का मैच शुरू होने में 4 बजे लगते हैं और फिर ये मां-बाप की कबड्डी देखकर सो जाते हैं.” वीडियो पर मीडिया यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन आ रहे है. कई यूजर्स ने कॉमेडियन का सपोर्ट किया और कहा कि उन्होंने बिना कुछ बोले ही समझदारी से काम लिया. जबकि कुछ यूजर्स का उनकी ये बात पसंद नहीं आई.
इस फिल्म में नजर आएंगे किस किस को प्यार करूं 2
कपिल शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किस किस को प्यार करूं 2 को लेकर सुर्खियों में हैं. ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई किस किस को प्यार करूं का सीक्वल है. कॉमेडियन फिल्म की शूटिंग भोपाल में कर रहे हैं. उन्होंने मध्यप्रदेश के मोहन यादव संग फोटो शेयर कर लिखा, आज झीलों के शहर भोपाल पहुंचने पर मध्यप्रदेश के ओजस्वी और ऊर्जावान मुख्यमंत्री आदरणीय श्रीडॉ. मोहन यादव जी से मुलाकात करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए बहुत बहुत आभार.महादेव हमेशा आप पर अपनी कृपा बनाये रखें. गौरतलब है कि पिछली बार एक्टर फिल्म क्रू में नजर आए थे.
यह भी पढ़ें- इलाहाबाद से नहीं हैं रणवीर इलाहाबादिया, इस वजह से सरनेम में लगाते हैं ‘इलाहाबादिया’, जानें यूट्यूबर का पाकिस्तानी कनेक्शन
यह भी पढ़ें– Ranveer Allahbadia को लेकर ये क्या बोल गए यूट्यूबर ध्रुव राठी, कहा- जिस तरह से राजनेता, मीडिया, पुलिस उन्हें परेशान…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










