Rajkumar Santoshi को चेक बाउंस मामले में 2 साल की सजा, डायरेक्टर बोले- ऊपरी अदालत में अपील…

Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Feb 2024 1:32 PM

विज्ञापन

Rajkumar Santoshi : गुजरात के जामनगर की एक अदालत ने चेक बाउंस मामले में शनिवार को मशहूर फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी को दो साल की सजा सुनाई और शिकायतकर्ता को दो करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया. इधर निर्माता ने कहा ये मामला फर्जी है.

विज्ञापन

Rajkumar Santoshi: राजकुमार संतोषी की ओर से निर्देशित सनी देओल स्टारर फिल्म लाहौर 1947 मुश्किल में फंसती नजर आ रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि चेक बाउंस होने के मामले में फिल्म निर्माता के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है. हाल ही में ऐसी खबरें सामने आईं कि डायरेक्टर को इसके लिए 2 साल जेल की सजा सुनाई गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 की शूटिंग शुरू हो चुकी है और नवीनतम अपडेट के अनुसार, राजकुमार संतोषी फैसले के खिलाफ अपील करने की योजना बना रहे हैं. फिल्म निर्माता के वकील ने भी मामले की जानकारी साझा की है.


राजकुमार संतोषी को 2 साल की सजा
दरअसल गुजरात के जामनगर की एक अदालत ने चेक बाउंस मामले में शनिवार को मशहूर फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी को दो साल की सजा सुनाई और शिकायतकर्ता को दो करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया. निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक संतोषी को ‘‘घायल’’, ‘‘घातक’’, ‘‘दामिनी’’ और ‘‘अंदाज अपना अपना’’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश वी.जे. गढ़वी ने राजकुमार संतोषी को दो साल की जेल की सजा सुनाई और उन्हें शिकायतकर्ता को दो करोड़ रुपये देने को कहा, जो कि उससे (शिकायतकर्ता) ली गई राशि से दोगुना है.


राजुकमार संतोषी ने 1 करोड़ का लिया था उधार
इसके बाद अदालत ने आदेश पर 30 दिन की रोक लगाने की राजकुमार संतोषी की अपील को स्वीकार कर लिया, ताकि वह ऊपरी अदालत में अपील कर सकें. उद्योगपति अशोक लाल ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने एक फिल्म के निर्माण के लिए संतोषी को एक करोड़ रुपये उधार दिए थे, जिसके एवज में फिल्म निर्माता ने उन्हें 10-10 लाख रुपये के 10 चेक दिए थे. जब बैंक खाते में धनराशि की कमी के कारण चेक बाउंस हो गए तो लाल ने उन्हें कानूनी नोटिस जारी किया और संतोषी द्वारा पैसे वापस करने में विफल रहने के बाद 2017 में अदालत का दरवाजा खटखटाया.


अदालत का जवाब देने में विफल रहे राजकुमार संतोषी
लाल के वकील पीयूष भोजानी ने कहा, ‘‘इसके बाद, आरोपी ने अपने खिलाफ दायर मामले को मुंबई की अदालत में स्थानांतरित करने के लिए आवेदन किया, जिसे शिकायतकर्ता ने सत्र अदालत में चुनौती दी. सत्र अदालत ने निर्देश दिया कि संतोषी के खिलाफ सभी मामलों की सुनवाई जामनगर में की जाए.’’ इसके बाद अदालत ने फिल्म निर्माता के खिलाफ समन जारी किया लेकिन वह इसका जवाब देने में विफल रहे.


राजकुमार संतोषी ने क्या कहा
2 साल की जेल की सजा पर राजकुमार संतोषी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ईटाइम्स से बात करते हुए बताया कि मामला फर्जी है. उन्होंने कहा कि वे फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील दायर करेंगे. राजकुमार संतोषी के वकील बिनेश पटेल ने खुलासा किया कि अदालत ने अपने फैसले पर 30 दिनों के लिए रोक लगा दी और फैसले के खिलाफ अपील करने की मांग के बाद फिल्म निर्माता को जमानत दे दी. वर्कफ्रंट की बात करें तो घायल और दामिनी के बाद राजकुमार संतोषी सनी देओल के साथ काम करेंगे. इस फिल्म का निर्माण आमिर खान अपने प्रोडक्शन हाउस आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले कर रहे हैं. 2025 तक इसके रिलीज होने की उम्मीद है.

Read Also- Lahore 1947 में सनी देओल और आमिर खान संग काम करने पर राजकुमार संतोषी ने चुप्पी तोड़ी- ये एक रीयूनियन है…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola