Lahore 1947 में सनी देओल और आमिर खान संग काम करने पर राजकुमार संतोषी ने चुप्पी तोड़ी- ये एक रीयूनियन है...

Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Feb 2024 1:11 PM

विज्ञापन

इन दिनों सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाहौर, 1947' को लेकर चर्चा में है. फिल्म इस पीरियोडिक ड्रामा के जरिए सनी देओल, राजकुमार संतोषी, और आमिर खान साथ आए है. फिल्म को लेकर राजकुमार संतोषी ने बात की.

विज्ञापन
undefined

सनी देओल ने गदर 2 से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था. फिल्म ने 500 से ज्यादा की कमाई की और कई रिकॉर्ड तोड़ डाले. फिल्म को दर्शकों को खूब सारा प्यार मिला.

undefined

सनी देओल अब आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘लाहौर, 1947‘ में अपना जलवा दिखाएंगे. इस मूवी का फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं.

undefined

फिल्म ‘लाहौर, 1947’ के जरिए सनी देओल, राजकुमार संतोषी, और आमिर खान साथ आए है. ऐसे में जब फिल्म के लिए होने वाले इस खास सहयोग के बारे में पूछा गया, तब निर्देशक ने बड़ी बात कह दी.

undefined

राजकुमार संतोषी ने कहा, “लाहौर 1947 एक बहुत खास फिल्म है, जो मेरे करियर में भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई है और एक बहुत जरूरी प्रोजेक्ट है. ये एक रीयूनियन है सबसे प्रतिभाशाली लोगों के साथ.

undefined

राजकुमार ने आगे कहा, मैंने आमिर के साथ अंदाज अपना-अपना में काम किया था, और इस बार वो निर्माता के रूप में जुड़ रहे हैं. दूसरी ओर, सनी देओल के साथ, हमने सबसे प्यारी फिल्में बनाईं हैं जैसे घायल, दामिनी, और घातक.

undefined

राजकुमार ने आगे ये भी बताया, इस मैग्नीट्यूड की फिल्म के लिए, मैं ए.आर. रहमान के सिवा किसी और को सोच नहीं सकता संगीतकार के रूप में, जो अब दुनिया के टॉप संगीतकारों में से एक हैं.

undefined

उन्होंने कहा कि, जावेद अख्तर और मेरी बहुत अच्छी बॉन्डिंग है कई सालों से, ऐसे में इस प्रोजेक्ट के लिए उन्हें गीतकार के रूप में पाना एक खुशी की बाग है.

undefined

आगे राजकुमार ने बताया, ये सच है कि सबसे अच्छी ड्रीम टीम है और ऐसी टीम का एक साथ आना बहुत दुर्लभ है. सारी पॉजिटिविटी और एनर्जी के साथ, हम जल्दी ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे.”

undefined

हाल ही में कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि प्रीति जिंटा ‘लाहौर, 1947’ से बॉलीवुड में वापसी करेंगी. वहीं, जूम की एक रिपोर्ट के अनुसार, शबाना आजमी भी लाहौर, 1947 में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते दिखेंगी.

undefined

रिपोर्ट में कहा गया है कि शबाना आजमी लाहौर में एक हिंदू कुलमाता की भूमिका निभाएंगी, जो भारत से पलायन कर चुके एक मुस्लिम परिवार को आवंटित होने के बावजूद अपनी पैतृक हवेली को छोड़ने को तैयार नहीं होगी.

Also Read: Lahore 1947: सनी देओल की लाहौर 1947 की फिल्म की कहानी LEAK, इस दिग्गज अभिनेत्री की एंट्री Also Read: Ramayana: सनी देओल के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट! तारा सिंह के बाद अब ‘रामायण’ में निभाएंगे ये किरदार
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola