Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahut Thi की एक्ट्रेस ने शो की वापसी पर जताई खुशी, बोलीं- मुझे बालाजी…

Moon Banerjee on Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahut Thi
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahut Thi एक्ट्रेस मून बनर्जी ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में शो के दूसरे भाग को लेकर अपनी एक्साइटमेंट साझा की है. साथ ही उन्होंने इसका हिस्सा बनने की इच्छा भी जाहिर की है.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahut Thi: टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित और यादगार शो “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” अब एक बार फिर से दर्शकों के बीच लौटने वाला है. एकता कपूर ने इस शो का रीबूट वर्जन लाने की तैयारी कर ली है और इसकी खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. हाल ही में, शो में एक छोटी मगर यादगार भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस मून बनर्जी ने जूम से खास बातचीत में इस शो के दूसरे भाग को लेकर अपनी उत्सुकता जताई.
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ क्यों कहा था हां?
मून बनर्जी ने कहा, ‘मैं यह देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि यह कैसे होगा.” उन्होंने आगे बताया कि जब उस समय “कसौटी जिंदगी की” में वह एक अहम किरदार निभा रही थीं, तब उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्स से जुड़ाव के चलते ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में छोटा रोल भी खुशी-खुशी स्वीकार किया था. वह बोलीं- मैं कसौटी जिंदगी की में काम कर रही थी. वहां मेरा बड़ा रोल था. चूंकि बालाजी मेरा दूसरा घर है, मैंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी में छोटे रोल को करने के लिए हां कह दी. मैंने इसे करते हुए पूरी तरह से आनंद लिया.
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में काम करना चाहेंगी मून?
मून ने कभी सास भी कभी बहु थी के रिबूट में काम करने को लेकर कहा, ‘अगर मुझे शो में एक भूमिका निभाने का मौका मिलता है, तो मैं निश्चित रूप से ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के लिए हां कहूंगी. मैं फिर से बालाजी के साथ काम करना चाहती हूं. उन्होंने ये भी बताया कि कैसे एकता कपूर 2000 के दशक में हर किरदार की डिटेलिंग तक ध्यान देती थीं. वह बोलीं, “मैं कभी ‘कुसुम’ में अपने किरदार को लेकर उलझन में थी. एकता आईं और उन्होंने खुद मुझे गाइड किया”.
सीमित एपिसोड वाला शो होगा
सूत्रों के मुताबिक, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस बार एक सीमित एपिसोड्स वाली सीरीज होगी, जिसमें करीब 150 से 200 एपिसोड होंगे. रिपोर्ट्स यह भी कहती हैं कि स्मृति ईरानी एकता कपूर के नए प्रोजेक्ट पर साइन कर चुकी हैं, हालांकि उनकी भूमिका को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
यह भी पढ़े: Sunjay Kapur की मौत पर करीबी दोस्त ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उसकी शादी प्रिया से…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










