Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: तुलसी-मिहिर को अलग करने के लिए परी लगाएगी एड़ी-चोटी का दम, इस शख्स की एंट्री पलटेगी पूरा गेम

क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आने वाला ट्विस्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीरियल में परिधि मिहिर और तुलसी को अलग करने के लिए कई साजिशें रच रही है. वहीं, वीरेन भी जेल से छूट चूका है और अब शो में तुलसी की बड़ी बेटी शोभा की एंट्री हो चुकी है.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टीवी का लोकप्रिय शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ इन दिनों जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा के चलते दर्शकों के बीच चर्चा में है. शो की मुख्य किरदार तुलसी की बेटी परिधि अब पूरी तरह निगेटिव शेड में आ चुकी है और अपनी मां और पिता मिहिर को एक-दूसरे से अलग करने की लगातार साजिशें रच रही है. परिधि का चालाक दिमाग हर दिन तुलसी के खिलाफ नई योजना बनाता है.
इस बीच नॉयना को भी परिधि की सच्चाई का पता चल गया है, लेकिन परिधि ने उसे ब्लैकमेल कर अपने साइड में कर लिया है. अब नॉयना भी परिधि की शादी राणविजय से करवाने के लिए मान गई है. आइए बताते हैं अब आगे क्या कुछ होगा.
जेल से छूटते ही वीरेन ने वृंदा से की छेड़छाड़
क्योंकि सास भी कभी बहू की कहानी में नया मोड़ तब आया जब वीरेन जेल से छूटकर वापस आया. ससुराल पहुंचते ही उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे अजय (उसका साला) उसे तलाक के कागज पकड़ा देता है. बाद में वीरेन को सड़क पर वृंदा दिखाई देती है और वह उससे छेड़छाड़ करने लगता है. वृंदा बुरी तरह घबरा जाती है, लेकिन तभी अंगद वहां आकर वीरेन की जमकर पिटाई कर देता है.
परिधि ने चली वृंदा के खिलाफ घिनौनी साजिश
इसी दौरान परिधि ने गरबा फंक्शन के बहाने वृंदा को बुलाकर उसे सबके सामने बेज्जत करने का प्लान बनाया है. वह न सिर्फ वृंदा को नीचा दिखाना चाहती है, बल्कि अपनी मां तुलसी को भी मानसिक रूप से परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही. ऐसे में वो जानबूझकर अपने पिता मिहिर और नॉयना को करीब लाने की कोशिश कर रही है और तुलसी के सामने बार-बार नॉयना की तारीफ करती है, ताकि तुलसी को चोट पहुंचे.
लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है, जब तुलसी की बड़ी बेटी शोभा की एंट्री होती है.
शोभा की एंट्री से क्या मिहिर करेगा घर वापसी?
शोभा अब अपने पिता मिहिर को घर वापस लाने वाली है और साथ ही परिधि और नॉयना की सारी चालों को नाकाम करने के लिए तैयार है.
शोभा की वापसी से मिहिर घर में लौटेगा या नहीं, तुलसी और मिहिर के रिश्ते फिर से ठीक होंगे या नहीं, अब इन सभी सवालों का जवाब आने वाले एपिसोड में देखने को मिल जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










