Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi की तुलसी-मिहिर पहुंचे एकता कपूर के घर, वायरल वीडियो देख फैंस खुश

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi में मिहिर और तुलसी वीरानी का किरदार निभाने वाले एक्टर्स स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय प्रोड्यूसर एकता कपूर के घर के बाहर स्पॉट हुए. अब उनकी इस वीडियो ने फैंस को नॉस्टैल्जिया से भर दिया.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टीवी इतिहास का सबसे आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर से दर्शकों को पुरानी यादों में ले जाने को तैयार है. जी हां, इस क्लासिक डेली सोप की वापसी की खबरें इन दिनों जोरों पर हैं, और हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है. इस वायरल वीडियो में स्मृति ईरानी (जो तुलसी विरानी का किरदार निभा चुकी हैं) और अमर उपाध्याय (मिहिर विरानी) को एकता कपूर के घर के बाहर देखा गया. अमर उपाध्याय जहां व्हाइट शर्ट और ऑफ-व्हाइट पैंट में स्टाइलिश लग रहे थे, वहीं स्मृति ईरानी ट्रेडिशनल सलवार सूट में नजर आईं. दोनों ने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए, जिसने फैंस को नॉस्टैल्जिया से भर दिया.
सूत्रों के मुताबिक, शो के नए सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इस बार इसे लगभग 150 एपिसोड्स के लिए तैयार किया जा रहा है, लेकिन शो को फिर से लंबे समय तक चलाने की योजना है — बिल्कुल वैसे ही जैसे पहले इस शो ने 2000 एपिसोड्स का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया था. इस शो की वापसी से फैन्स के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है. सोशल मीडिया पर #TulsiReturns और #KyukiSaasBhiKabhiBahuThi फिर से ट्रेंड करने लगे हैं.
अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या यह रीबूट भी पुराने सीजन की तरह दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना पाएगा?
यह भी पढ़े: Housefull 5 संग हाउसफुल 1 की तुलना पर निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी. बोले- पहला प्यार तो पहला…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए