Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi season 2: रोनित रॉय ने ठुकराया ‘क्योंकि सास भी…’, स्मृति ईरानी के साथ नहीं करेंगे वापसी

Updated:
विज्ञापन
ronit roy rejects Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

ronit roy rejects Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi season 2: पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का सीजन 2 आने वाला है. नए सीजन में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय एक बार फिर तुलसी और मिहिर के किरदार में नजर आएंगे. अब रोनित रॉय ने बताया कि उन्होंने दूसरे सीजन को रिजेक्ट क्यों किया.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi season 2: एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी को दर्शक आज भी नहीं भूले हैं. कुछ समय से सोशल मीडिया पर क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 को लेकर काफी चर्चा हो रही है. दूसरे सीजन में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय तुलसी और मिहिर के रूप दर्शकों के बीच लौटने वाले हैं. फैंस काफी उत्सुक है और मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा कि नये सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है. इस बीच रोनित रॉय ने बताया कि उन्होंने दूसरे सीजन में काम करने से मना क्यों कर दिया.

रोनित रॉय ने ठुकराया क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 का ऑफर

रोनित रॉय ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी में मिहिर का किरदार निभाया था. जब अमर उपाध्याय ने ये सीरियल बीच में ही छोड़ दिया था, तब रोनित की शो में बतौर मिहिर एंट्री हुई थी. सोशल मीडिया पर अटकलें लग रही थी कि दूसरे सीजन में वह वापसी करेंगे. हालांकि एक्टर ने ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में कहा, मुझे खुशी है कि उन लोगों ने शो को वापस लाने का फैसला किया. हालांकि दुर्भाग्य से यह मेरे लिए कारगर नहीं रहा. लेकिन ये शो मेरे दिल के काफी करीब है. रोनित ने बताया कि वह शो का हिस्सा आठ साल तक बने हुए थे और उन्होंने मेकर्स को नये सीजन के लिए बधाई दी.

कब से शुरू होगा क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2

क्योंकि सास भी कभी बहू थी में स्मृति ईरानी, अमर उपाध्याय के अलावा मौनी रॉय, करिश्मा तन्ना भी नजर आएंगी. स्मृति और अमर ने शो के लिए शूटिंग शुरू कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस बार ये नया सीजन सिर्फ 250 एपिसोड का होगा. ये जुलाई में शुरू होगा, लेकिन अभी तक डेट सामने नहीं आई है. ये शो साल 2000 में शुरू हुआ था और साल 2008 में खत्म हो गया था.

यह भी पढ़ें– Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 5: हिट या फ्लॉप? आमिर की फिल्म को 5वें दिन लगा तगड़ा झटका, कलेक्शन ने चौंकाया

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola