Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी को इस बात का हुआ पछतावा, नंदिनी और रियो की हुई तीखी बहस

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 फोटो- यूट्यूब
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा, क्योंकि रियो सबसे बहस करने लगता है. वह नंदिनी को खरी-खोटी सुनाता है. जिसके बाद तुलसी को लगता है कि उसने रियो को शांति निकेतन में बुलाकर गलती कर दी.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के नए एपिसोड में परिवार के अंदर प्रोपर्टी शेयर को लेकर बड़ा विवाद हो जाता है. शुरुआत में रियो साफ कह देता है कि उसे किसी भी प्रॉपर्टी में दिलचस्पी नहीं है. हालांकि तुलसी उसे समझाती है कि परिवार के बाकी लोगों की तरह उसका भी बराबर हक है. करण भी रियो को मां से सम्मान से बात करने की सलाह देता है और भरोसा दिलाता है कि वह दिल्ली जरूर जाएगा.
देव अपना हिस्सा मांगने लगता है
दूसरी तरफ देव का कहना है कि पार्थ इस प्रोपर्टी में बराबरी का हकदार नहीं है. वह यह भी बताता है कि पुश्तैनी घर पार्थ के नाम पर है और जरूरत पड़े तो वह उसे वापस करने के लिए तैयार है. लेकिन तुलसी साफ मना कर देती है और कहती है कि पार्थ को कुछ लौटाने की जरूरत नहीं है. इसी बीच देव अपनी हिस्सेदारी अपने नाम करवाने की बात करता है क्योंकि वह उसे बेचने का मन बना चुका है. साहिल इस फैसले का विरोध करता है, लेकिन देव अपनी बात पर अड़ा रहता है.
नंदिनी और रियो में हुई बहस
घर में माहौल तब और तनावपूर्ण हो जाता है जब रियो, देव का सपोर्ट करने लगता है. वह खुलकर पार्थ के खिलाफ खड़ा हो जाता है. ऋतिक उसे समझाने की कोशिश करता है कि वह परिवार का नया सदस्य है और उसे इन मामलों में दखल नहीं देना चाहिए, लेकिन रियो साफ कह देता है कि भले ही उसे परिवार की राजनीति में दिलचस्पी न हो, फिर भी वह देव की बात से सहमत है. नंदिनी यह सुनकर नाराज हो जाती है और रियो को उसकी हद याद दिलाती है. इसी दौरान रियो नंदिनी पर अपने पिता के साथ हुए घटनाक्रम का आरोप लगाने लगता है, जिससे दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ जाती है.
तुलसी को अपने किए पर हुआ पछतावा
इधर खुशबू, नंदिनी को संभालने की कोशिश करती है. वह रियो को समझाती है कि किसी महिला के सम्मान और सहमति का क्या महत्व होता है. लेकिन रियो उल्टा तुलसी और नंदिनी पर ही कानून का गलत फायदा उठाने का आरोप लगा देता है. आखिर में तुलसी को एहसास होता है कि शायद रियो को शांतिनिकेतन बुलाना उसकी बड़ी गलती थी.
यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह नहीं Dhurandhar की सफलता का श्रेय वरुण धवन ने इस शख्स को दिया, बोले- निर्देशक की जीत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










