Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी ने रियो को पावर ऑफ अटॉर्नी, वैष्णवी को प्रपोज करेगा पार्थ

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 रियो फोटो- इंस्टाग्राम
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के एपिसोड में दर्शक देखते हैं कि पार्थ, वैष्णवी को प्रपोज करने का फैसला करता है. वह ग्रैंड बर्थडे पार्टी रखेगा. इसी बीच तुलसी रियो की तारीफ करेगी.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के एपिसोड की शुरुआत रियो से होती है. वह अपनी साड़ी वितरण मिशन के बारे में बात करता है और बताता है कि भले ही उसे इस टास्क से कोई पैसा नहीं मिला, लेकिन उसने लोगों का भरोसा और प्यार जरूर जीत लिया. उसकी सोच सुनकर तुलसी काफी इंप्रेस हो जाती हैं. वह कहती हैं कि रियो ने सिर्फ विरानी इंडस्ट्रीज की इमेज को मजबूत नहीं किया, बल्कि महिलाओं के बीच कंपनी की साख भी बढ़ाई है.
पावर ऑफ अटॉर्नी को लेकर तुलसी ने किया बड़ा ऐलान
तुलसी की तारीफें सुनकर पार्थ का मूड ऑफ हो जाता है. उसे लगने लगता है कि हर कोई सिर्फ रियो की ही बात कर रहा है. मामला तब और दिलचस्प हो जाता है जब तुलसी पावर ऑफ अटॉर्नी को लेकर बड़ा फैसला लेने का ऐलान करती हैं. हालांकि वह यह निर्णय अकेले नहीं लेना चाहतीं और पूरे परिवार की राय मांगती हैं.
तुलसी, रियो को देती है पावर ऑफ अटॉर्नी
एक-एक करके सभी सदस्य अपनी बात रखते हैं और ज्यादातर लोग रियो का नाम लेते हैं. परिवार का मानना है कि रियो ने समझदारी, जिम्मेदारी और लीडरशिप क्वालिटी साबित की है. इसके बाद तुलसी रियो को पावर ऑफ अटॉर्नी देने का फैसला सुना देती हैं. यह सुनकर पार्थ का दिल टूट जाता है, लेकिन तभी कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है.
रियो के संस्कारों की तारीफ करती है तुलसी
रियो सबको शॉक देते हुए कहता है कि वह यह अधिकार लेना ही नहीं चाहता. वह खुद पार्थ का नाम आगे बढ़ाता है और कहता है कि यह जिम्मेदारी उसी को मिलनी चाहिए. रियो की यह बात सुनकर पूरा परिवार हैरान रह जाता है. तुलसी भी उसकी विनम्रता देखकर इमोशनल हो जाती हैं और उसके संस्कारों की जमकर तारीफ करती हैं.
रियो की तारीफ सुनकर पार्थ की होती है जलन
हालांकि कहानी यहीं खत्म नहीं होती. बाद में जब वैष्णवी रियो की तारीफ करती है, तो पार्थ की जलन सातवें आसमान पर पहुंच जाती है. ऊपर से रियो को वैष्णवी के साथ हंसते-मुस्कुराते देखकर उसका पारा और चढ़ जाता है. नतीजा यह होता है कि वह वैष्णवी से बहस कर बैठता है. उसका अचानक बदला हुआ रवैया देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. तुलसी भी सोच में पड़ जाती हैं कि आखिर पार्थ को हुआ क्या है.
पार्थ वैष्णवी को करेगा प्रपोज
दूसरी तरफ पार्थ अपनी मां नंदिनी को कहता है कि वह वैष्णवी के बर्थडे पर उसे शादी के लिए प्रपोज करने वाला है. यह सुनते ही नंदिनी एक्साइटेड हो जाती हैं और घर पर ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन प्लान करने की सलाह देती हैं. साथ ही वह एंगेजमेंट रिंग खरीदने का आइडिया भी देती हैं. अब पार्थ पूरी उम्मीद के साथ अपने प्रपोजल की तैयारी में जुट जाता है.
यह भी पढ़ें- Krrish 4 के लिए ऋतिक रोशन ने की 500 करोड़ की डिमांड? राकेश रोशन बोले- समय लगता है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










