पार्थ का रोमांटिक सरप्राइज पड़ा फीका, रियो की वजह से वैष्णवी से हुआ झगड़ा

Updated:
विज्ञापन
kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler

kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में एक साथ कई बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं. रियो और रियांश मिलकर पार्थ और वैष्णवी के बीच दूरियां बढ़ाने की चाल चलेंगे, जिससे विरानी परिवार में भारी हंगामा खड़ा हो जाएगा.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: मशहूर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. शो में रोज नए-नए मोड़ आ रहे हैं. आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे कुछ लोग मिलकर पार्थ और वैष्णवी के रिश्ते को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ परिवार के फैसले को लेकर घर की महिलाओं के बीच भी तीखी बहस होने वाली है.

पार्थ और वैष्णवी के बीच बढ़ी गलतफहमी

शो में दिखाया जाएगा कि रियांश एक चाल चलता है. पार्थ ने वैष्णवी के लिए जो फूलों का गुलदस्ता और इनविटेशन कार्ड भेजा था, रियांश उसे पैसों के दम पर बदलवा देता है. इस वजह से वैष्णवी तक सही बात नहीं पहुंच पाती. इसके बाद पार्थ केक लेकर फैक्ट्री पहुंचता है, तो वहां वैष्णवी को रियो के साथ जन्मदिन मनाते देख भड़क जाता है. दोनों के बीच जमकर बहस होती है. पार्थ पूछता है कि वह इतनी देर तक फैक्ट्री में क्या कर रही थी, जिस पर वैष्णवी भी गुस्सा हो जाती है. असल में रियो ने पार्थ का प्रपोजल प्लान सुन लिया था और वह जानबूझकर दोनों को अलग करना चाहता है.

तुलसी पर लगे भेदभाव के आरोप

जब तुलसी इस झगड़े को शांत करने की कोशिश करती है, तो नंदिनी उन पर गुस्सा हो जाती है. नंदिनी आरोप लगाती है कि तुलसी हमेशा रियो का पक्ष लेती हैं. पार्थ के इतना फायदा कमाने के बाद भी उन्होंने सारी पावर रियो को दे दी. नंदिनी, तुलसी को अपने पति करण के सारे एहसान याद दिलाती है कि कैसे उसने अमेरिका का सब कुछ छोड़कर इस परिवार की मदद की थी. इस पर तुलसी दुखी होकर कहती हैं कि नंदिनी सिर्फ एहसान गिनना जानती है.

विरानी परिवार में नया तमाशा

तुलसी फोन करके करण को बुला लेती है. करण आकर अपनी मां तुलसी के फैसले को सही बताता है, जिससे नंदिनी और चिढ़ जाती है. इस बीच दामिनी, तुलसी से कहती है कि गौतम और अंश तो आपके अपने बेटे थे, लेकिन करण तो मंदिरा का बेटा है. यह कड़वी बात नंदिनी सुन लेती है. अब देखना होगा कि इस नए राज के सामने आने के बाद विरानी परिवार में क्या नया मोड़ आता है.

यह भी पढ़ें: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ और ‘भाभी जी’ के रेगुलर रोल ठुकरा चुके हैं राकेश बेदी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola