‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ और ‘भाभी जी’ के रेगुलर रोल ठुकरा चुके हैं राकेश बेदी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

तारक मेहता का उल्टा चश्मा, भाबीजी घर पर हैं पर के रेगुलर रोल रिजेक्ट करने पर क्या बोले राकेश बेदी फोटो- इंस्टाग्राम
धुरंधर फ्रेंचाइजी की सफलता के बीच राकेश बेदी ने बड़ा खुलासा किया है. अभिनेता ने बताया कि उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा और भाभी जी घर पर हैं में रेगुलर रोल क्यों नहीं किए.
दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में मनीकंट्रोल संग बात करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि वह कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा और भाभीजी घर पर हैं जैसे हिट शो में रेगुलर रोल्स को क्यों रिजेक्ट कर देते हैं. राकेश बेदी ने बताया कि एक कलाकार का काम सिर्फ लिखे हुए डायलॉग बोलना नहीं होता. वह हर किरदार में अपनी सोच, अपनी स्टाइल और कुछ अनोखे एक्सप्रेशंस जोड़ने की कोशिश करते हैं. उनके मुताबिक, किसी भी यादगार किरदार के पीछे सिर्फ लेखक या निर्देशक नहीं, बल्कि अभिनेता की रचनात्मकता भी होती है.
राकेश बेदी अपने सीन को बनाते हैं मजेदार
उन्होंने अपने टीवी शोज के उदाहरण दिए. राकेश ने कहा, ”तारक मेहता का उल्टा चश्मा में ‘दो सिर वाला बॉस’ या भाभीजी घर पर हैं में ‘दादू’ के किरदार को मैंने जिस तरह से गढ़ा, कई छोटी-छोटी खासियतें खुद तैयार की. यही वजह है कि दर्शकों को वे किरदार अलग और मजेदार लगे.” एक्टर ने कहा कि कई बार शूटिंग के दौरान कलाकार ओरिजनल स्क्रिप्ट को इतना मजेदार बना देते हैं कि सीन खत्म होते होते अपनी एक्टिंग देखकर हंस पड़ते हैं.
राकेश बेदी ने क्यों रिजेक्ट किया तारक मेहता का उल्टा चश्मा और भाबी जी जैसे शोज में रेगुलर रोल
जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने रेगुलर टीवी रोल क्यों रिजेक्ट किए, तो उन्होंने साफ कहा कि डेली सोप्स कलाकारों से पूरा समय मांगते हैं. एक बार शो साइन करने के बाद लगातार डेट्स देनी पड़ती हैं. ऐसे में थिएटर, फिल्में और दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है. राकेश बेदी का माना कि अगर वह किसी लंबे टीवी शो में बंध जाते, तो शायद “धुरंधर” जैसी फिल्मों का हिस्सा नहीं बन पाते.
लीड रोल पाने के पीछे नहीं भागते हैं राकेश बेदी
उन्होंने यह भी कहा कि वह लीड रोल पाने के पीछे नहीं भागते हैं. उन्हें क्वॉलिटी रोल ज्यादा पसंद है. उनके लिए स्क्रीन टाइम मायने नहीं रखती. टीवी इंडस्ट्री में आए बदलावों पर बात करते हुए राकेश बेदी ने कहा कि पहले की तरह मजबूत कॉमेडी कंटेंट अब कम देखने को मिलता है. उनका मानना है कि आज सिचुएशनल कॉमेडी और अच्छी हास्य कहानियों की कमी है. यही कारण है कि वह पारंपरिक सास-बहू शोज का हिस्सा बनने में दिलचस्पी नहीं रखते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










