Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी ने 'कहानी घर घर की' की पार्वती संग 25 साल बाद रीयूनियन पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 16 Oct 2025 1:40 PM
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी की दो दिग्गज बहुएं, स्मृति ईरानी और साक्षी तंवर, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के एक खास एपिसोड में साथ नजर आएंगी. इस खास रीयूनियन पर स्मृति ईरानी ने साक्षी तंवर के लिए एक प्यारी सी तस्वीर के साथ पोस्ट शेयर किया है.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: भारतीय टेलीविजन की दो सबसे पॉपुलर बहुएं स्मृति ईरानी (तुलसी विरानी) और साक्षी तंवर (पार्वती अग्रवाल) सालों बाद फिर से एक साथ ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में नजर आने वाली हैं. इस बीच एक्ट्रेस से राजनेता बनी स्मृति ईरानी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साक्षी तंवर के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जो दर्शकों के लिए 2000 के दशक की यादों को फिर से ताजा कर गई. साथ ही उन्होंने इसके कैप्शन में लंबा-चौड़ा नोट लिखकर इस रीयूनियन पर अपने दिल की बात शेयर की.
यहां देखें स्मृति ईरानी का पोस्ट-
स्मृति ईरानी ने ‘पार्वती’ यानी साक्षी तंवर ने के लिए क्या लिखा?
दरअसल, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के एक स्पेशल क्रॉसओवर एपिसोड में दोनों दिग्गज एक्ट्रेस अपने पॉपुलर किरदारों तुलसी विरानी और पार्वती अग्रवाल के रूप में एक बार फिर पर्दे पर नजर आएंगी. इस बीच स्मृति ने साक्षी के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए नोट लिखा, “सौम्यता, दृढ़ता और खूबसूरती – साक्षी को कई विशेषणों से नवाजा जा सकता है, लेकिन 25 साल बाद उन्हें गले लगाने का एहसास शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. जब तुलसी और पार्वती ने इतिहास रचा था, हमें अंदाजा नहीं था कि हम एक युग की पहचान बन जाएंगे — हमने तो बस उत्कृष्टता (Excellence) की तलाश में काम किया था.”
स्मृति ने आगे लिखा, “वो एक प्यारी मां, स्नेही बेटी और सच्ची इंसान हैं. वो ऐसी शख्सियत हैं जो खामोशियों को भी बोलने पर मजबूर कर देती हैं. साक्षी, आपसे बहुत प्यार किया जाता है — और उम्मीद है कि आपको पता है, आप हमेशा घर हैं.”
किस किरदार में होगी साक्षी तंवर और किरण करमरकर की शो में एंट्री?
आने वाले इस क्रॉसओवर एपिसोड में, साक्षी तंवर और किरण करमरकर “कहानी घर घर की” से पार्वती और ओम अग्रवाल की अपनी भूमिकाएं दोहराएंगे.
कहना गलत नहीं होगा कि तुलसी और पार्वती का यह रीयूनियन फैंस के लिए नॉस्टैल्जिया से भरपूर होगा.
यह भी पढ़ें- De De Pyaar De 2 में अजय देवगन के साथ काम करने पर आर. माधवन ने दिया रिएक्शन, कहा- सर से प्यार हो गया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










