तुलसी के भरोसे का फायदा उठाएगा रियो, क्या विरानी परिवार के सामने आएगा उसका असली चेहरा ?

Updated:
विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल के इस एपिसोड में रियो का असली चेहरा सामने आता है. वह विरानी परिवार को बर्बाद करने और अपने पिता का बदला लेने के लिए एक खतरनाक चाल चलता है.

विज्ञापन

kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के एपिसोड की शुरुआत में नियति, रियो पर झूठा आरोप लगाने के लिए तुलसी से बहस करती है. इस बात से दुखी होकर रियो अपनी मां से घर छोड़ने के लिए कहता है. तुलसी अपनी गलती मानती है और रियो से हाथ जोड़कर माफी मांगती है. देव भी रियो का साथ देता है. इसके बाद तुलसी ठाकुर जी की कसम खाकर वादा करती है कि वह आगे से कभी उस पर शक नहीं करेगी. तुलसी के मनाने पर रियो घर में रुकने के लिए मान जाता है, लेकिन वह पूरे विरानी परिवार को चेतावनी देता है कि भविष्य में उसे बिना किसी गलती के दोषी न ठहराया जाए.

रियो ने बनाया खतरनाक प्लान

दूसरी तरफ खुशबू जेल से छूट जाती है. जेल से बाहर आते ही वह कार में बैठे एक शख्स से पूछती है कि उसने उसकी जगह जेल जाने का नाटक क्यों किया. तभी बड़ा खुलासा होता है कि वह शख्स कोई और नहीं बल्कि रियो ही है. रियो बताता है कि यह सारा ड्रामा विरानी परिवार का भरोसा जीतने और अपनी दादी का सपोर्ट पाने के लिए उसकी एक सोची-समझी चाल थी. रियो, खुशबू को पैसे देकर शहर से बाहर भेज देता है और अपने पिता का बदला लेने और विरानी परिवार को बर्बाद करने की कसम खाता है.

फैक्ट्री परिवार का फैक्ट्री संभालेगा रियो

इस बीच रियो अपनी मां नियति को भी विरानी हाउस में रुकने के लिए मना लेता है. उधर मुन्नी विरानी परिवार का भरोसा तोड़ने के लिए रो-रोकर तुलसी से माफी मांगती है, लेकिन तुलसी उसे समझाकर शांत करती है. अगली सुबह तुलसी रियो को विरानी परिवार की फैक्ट्री संभालने के लिए कहती है. अब रियो और पार्थ फैक्ट्री में एक साथ काम करेंगे, जिससे दोनों ही खुश नहीं हैं. बाद में जब पार्थ फैक्ट्री में रियो को वैष्णवी के साथ देखता है, तो वह गुस्से से लाल हो जाता है. वह रियो को सबक सिखाने की चेतावनी देता है, जिससे आने वाले एपिसोड में तनाव बढ़ना तय है.

यह भी पढ़ें: ऋषभ की सच्चाई जानकर फूटा अभीरा का गुस्सा, बुआ सा को चुकानी पड़ेगी अपनी शर्त की कीमत

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola