Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: रियो को पुलिस करेगी गिरफ्तार, नियती को पता चलेगी करण-नंदिनी की सच्चाई

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 फोटो- इंस्टाग्राम
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शक देखते हैं कि रियो को पुलिस गिरफ्तार कर लेती है. इधर तुलसी कुछ भी नहीं करती. यह देखकर नियति गुस्से से आग बबूला हो जाती है. हालांकि बाद में रियो बेगुनाह साबित हो जाता है.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के नए एपिसोड दर्शक देखते हैं कि पूरे परिवार के सामने रियो खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश करता है. वह बार-बार कहता है कि उसने खुशबू के साथ कुछ गलत नहीं किया, लेकिन किसी को उसकी बात पर भरोसा नहीं होता. तुलसी भी इस पूरे मामले से हैरान और परेशान दिखती है और समझ नहीं पाती कि आखिर सच क्या है.
रियो पर पूरा परिवार करता है शक
वैष्णवी सभी को बताती है कि रियो बोरीवली स्टेशन पर ट्रेन से उतरा था. इस पर रियो सफाई देते हुए कहता है कि वह सिर्फ खाने-पीने का सामान लेने गया था. तभी पार्थ भी बताता है कि घटना के समय रियो ट्रेन में मौजूद नहीं था और पुलिस के आने से पहले वह अपने कपड़े साफ करता हुआ दिखाई दिया था.
नंदिनी रियो को सच बताने के लिए कहती है
इसके बाद नंदिनी गुस्से में रियो से सच बताने को कहती है. वह सबको याद दिलाती है कि उसने पहले ही रियो से सावधान रहने को कहा था क्योंकि वह अंश का बेटा है. हालांकि रियो चुप रहता है. फिर नियति उससे पूरी बात बताने के लिए कहती है. रियो बताता है कि वह चिप्स और पानी लेने उतरा था, लेकिन ट्रेन छूट गई. उसके बाद उसे कैब से वापस सूरत जाना पड़ा.
रियो को पुलिस करती है गिरफ्तार
इस बीच नियति खुलकर रियो का सपोर्ट करती है और उसे निर्दोष बताती है. पुलिस जब रियो को गिरफ्तार करने लगती है, तो नियति तुलसी से यह सब रोकने की विनती करती है, लेकिन तुलसी पुलिस को अपना काम करने के लिए कह देती है. गौतम इस फैसले को लेकर परेशान दिखता है जबकि नंदिनी कहती है कि रियो बिल्कुल अपने पिता जैसा है. साहिल भी माहौल संभालने की कोशिश करता है.
करण और नंदिनी की सच्चाई नियति को पता चलेगी
रियो को पुलिस अपने साथ ले जाती है तो नियति इमशनल हो जाती है. वह कहती है कि शांति निकेतन आना उसकी सबसे बड़ी गलती थी. साथ ही वह तुलसी पर अपने ही पोते पर भरोसा न करने का आरोप लगाती है. दूसरी तरफ नकुल और देव भी रियो का साथ देते हैं. देव का कहना होता है कि पार्थ ने प्रॉपर्टी के विवाद की वजह से रियो पर इल्जाम लगाया है. वहीं तुलसी खुशबू की हिम्मत की तारीफ करती है और कहती है कि अगर रियो दोषी निकला तो उसे सजा जरूर मिलेगी. क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपमकिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि रियो बेगुनाह साबित हो जाता है और नियति को आखिरकार करण और नंदिनी की सच्चाई पता चल जाती है.
यह भी पढ़ें- शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट तक, करण जौहर ने क्यों किया सबको अनफॉलो? खुद बताई वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










