Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी पर अंश की हत्या का आरोप लगाएगा ये शख्स, अपने मरे हुए बेटे का घिनौना सच बताएगी मिहिर की पत्नी

Updated:
विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 फोटो- ट्विटर

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दर्शकों ने देखा कि नंदिनी रियो को देखकर डर जाती है. वह उसे अंश समझ बैठती है. वहीं रियो को पता चल जाता है कि तुलसी ने उसके पिता को मारा है.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में करण ने नंदिनी के बदले हुए व्यवहार को लेकर उससे सवाल किया. वह समझ नहीं पा रहा था कि आखिर अचानक नंदिनी का रवैया तुलसी और पूरे परिवार के प्रति इतना कठोर क्यों हो गया है. मेंटली परेशान नंदिनी अपने गुस्से को रोक नहीं पाती और करण पर भड़क जाती है. वह कहती है कि उन्होंने कभी उसकी फीलिंग्स को नहीं समझा.

तुलसी को लेकर नंदिनी के दिल में है नाराजगी

नंदिनी हाल की एक घटना याद दिलाती है, जब तुलसी ने दामिनी को लैपटॉप गिफ्ट किया था, लेकिन उसकी जरूरतों पर ध्यान नहीं दिया. नंदिनी ताना मारते हुए कहती है कि उसे एक फोन की जरूरत थी, मगर किसी ने उसकी परवाह नहीं की. करण जवाब देता है कि वह खुद कमाने वाली और आत्मनिर्भर है, इसलिए छोटी चीजें खुद खरीद सकती है. इसके बाद वह नंदिनी से पूछता है कि आखिर उसके दिल में इतनी नाराजगी क्यों भरी हुई है.

करण तुलसी से मांगता है माफी

नंदिनी इमोशनल होकर कहती है कि तुलसी सिर्फ दिखावे के लिए उसे बेटी मानती है, लेकिन कभी उसके दर्द को महसूस नहीं कर पाई. इतना कहकर वह गुस्से में वहां से चली जाती है और करण उसके पीछे चला जाता है. दोनों की बहस देखकर घर के बाकी लोग हैरान रह जाते हैं. बाद में करण, तुलसी से नंदिनी के व्यवहार के लिए माफी मांगता है, लेकिन तुलसी उसे बीच में न पड़ने की सलाह देती है. वह कहती है कि वह खुद नंदिनी से बात करके सब संभाल लेगी.

रियो को अंश समझकर बुरी तरह डर जाती है नंदिनी

दूसरी तरफ घर में चलते हुए अचानक नंदिनी की नजर एक ऐसे शख्स पर पड़ती है, जो बिल्कुल अंश जैसा दिखाई देता है. उसे देखकर नंदिनी डर जाती है और कांपती आवाज में पूछती है कि क्या वह सच में अंश है. सामने खड़ा आदमी खुद को अंश बताता है और पुराने दिनों की बात करने लगता है. यह सुनते ही नंदिनी बुरी तरह घबरा जाती है.

अंश की सच्चाई रियो को पता चली

कुछ देर बाद सच सामने आता है कि वह असल में रियो था, जिसने अंश का रूप धारण किया था. वह अपने पिता के अतीत की सच्चाई जानना चाहता था. रियो जब नंदिनी से सवाल करने लगता है तो वह अपना आपा खो बैठती है. डर और दर्द में वह अंश को दरिंदा कहती है और आरोप लगाती है कि उसने जबरदस्ती उससे शादी की थी.

तुलसी पर अंश की हत्या का आरोप लगाएगा रियो

घबराई हुई नंदिनी चीखते हुए नीचे भागती है और सबके सामने कहती है कि वह वापस आ गया है. उसकी हालत देखकर पूरा परिवार डर जाता है. तभी रियो सबके सामने सच बताता है कि वह अंश का बेटा है और अब उसे अपने पिता की मौत की सच्चाई पता चल चुकी है. वह सीधे तुलसी पर अंश की हत्या का आरोप लगा देता है. माहौल और ज्यादा भारी हो जाता है जब तुलसी आखिरकार यह सच कबूल करती है कि अंश ने नंदिनी की जिंदगी बर्बाद कर दी थी और जब उसने उसे छोड़ने की कोशिश की तो उसने उसकी इज्जत तक लूट ली थी. यह सच सुनकर रियो पूरी तरह टूट जाता है.

यह भी पढ़ें- कान्स के रेड कार्पेट पर छाया ऐश्वर्या राय का सिनेमैटिक ब्लू लुक, जानें कितने घंटे में तैयार हुआ उनका खास गाउन

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola