Kyunki Saas Bhi kabhi Bahu Thi 2: वैष्णवी और रियो की बढ़ती नजदीकियों से परेशान हुआ पार्थ, जल्द करेगा प्रपोज

Published by : Anushka Singh Updated At : 07 Jun 2026 10:34 AM

विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2, फोटो - यूट्यूब

Kyunki Saas Bhi kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में पावर ऑफ अटॉर्नी को लेकर विरानी परिवार में बड़ा ड्रामा हुआ. रियो ने यह जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया, वहीं दूसरी तरफ पार्थ अब वैष्णवी को प्रपोज करने की तैयारी कर रहा है.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 एपिसोड की शुरुआत में तुलसी परिवार के सदस्यों के साथ बिजनेस को लेकर चर्चा करती हैं. सभी लोग इस बात पर विचार करते हैं कि पावर ऑफ अटॉर्नी किसे दी जानी चाहिए. इस बीच तुलसी रियो की तारीफ करती हैं. उनका कहना होता है कि रियो ने फैक्ट्री की महिला कर्मचारियों का भरोसा जीतकर एक अच्छी मिसाल पेश की है. कुछ देर की चर्चा के बाद परिवार रियो को यह जिम्मेदारी देने का फैसला करता है, हालांकि रियो सभी को चौंकाते हुए इस अधिकार को लेने से मना कर देता है. वह कहता है कि पार्थ भी इस जिम्मेदारी का हकदार है और उसे मौका मिलना चाहिए.

वैष्णवी को लेकर परेशान हुआ पार्थ

परिवार के बीच चल रही बातचीत के दौरान वैष्णवी रियो को बधाई देती है. दोनों को साथ देखकर पार्थ थोड़ा परेशान हो जाता है. उसे लगता है कि वैष्णवी रियो के ज्यादा करीब होती जा रही है. इसी वजह से वह वैष्णवी से अपने मन की बात भी करता है. दूर से यह सब देख रही तुलसी को भी महसूस होता है कि पार्थ के मन में कुछ चल रहा है. वह समझने की कोशिश करती है कि आखिर दोनों के रिश्ते में क्या बदलाव आ रहा है.

वैष्णवी को प्रपोज करने की तैयारी

पार्थ और नंदिनी इस पूरे मामले पर बात करते हैं. नंदिनी को लगता है कि तुलसी रियो का ज्यादा समर्थन कर रही हैं, हालांकि पार्थ उसे समझाता है कि ऐसा नहीं है. इस बातचीत के दौरान पार्थ एक बड़ा राज भी बताता है. वह कहता है कि वह जल्द ही वैष्णवी को प्रपोज करने वाला है. यह सुनकर नंदिनी काफी खुश हो जाती है और उसकी मदद करने का फैसला करती है. अब आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि पार्थ का प्रपोजल वैष्णवी स्वीकार करती है या नहीं.

आगे क्या होगा

आने वाले एपिसोड में तुलसी, करण से रियो और नियति को लेकर बात करेगी. वह उसे समझाएगी कि वह दोनों के साथ बराबरी का व्यवहार करना चाहती है और किसी एक का पक्ष नहीं ले रही है. तुलसी चाहेगी कि करण भी पूरी बात को सही तरीके से समझे.

यह भी पढ़ें: Anupama Twist: दिग्विजय ने दी प्रेम को चेतावनी, राही की बीमारी जानकर अनुपमा रह गई हैरान

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola