करण की जिंदगी में दूसरी महिला की एंट्री, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में परख मदान की एंट्री

Updated:
विज्ञापन
parakh madan in Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

परख मदान की एंट्री, फोटो- इंस्टाग्राम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में परख मदान की एंट्री से कहानी में नया मोड़ आने वाला है. आने वाले एपिसोड्स में रिश्तों में और टेंशन और बड़े खुलासे देखने को मिल सकते हैं.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्टार प्लस का चर्चित शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 इन दिनों अपनी कहानी में नए ट्विस्ट के चलते दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. अब इस शो में एक नई एंट्री होने जा रही है, जो कहानी को और दिलचस्प बना सकती है. टीवी एक्ट्रेस परख मदान की एंट्री से शो में नया ड्रामा देखने को मिलेगा.

परख मदान की एंट्री से बढ़ेगा सस्पेंस

इंडिया फोरम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों के मुताबिक, परख मदान को क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में एक अहम किरदार के लिए कास्ट किया गया है. खास बात यह है कि वह हितेन तेजवानी के अपोजिट नजर आएंगी. हालांकि, उनके रोल की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तय है कि उनकी एंट्री से कहानी में नया मोड़ आएगा.

नंदिनी को लगा बड़ा झटका

शो की मौजूदा कहानी पहले से ही काफी इमोशनल और ड्रामेटिक चल रही है. कहानी में नंदिनी, करण का पीछा करते हुए मालाबार हिल्स तक पहुंचती है. वहां वह देखती है कि करण एक फ्लैट में जाकर किसी दूसरी महिला को गले लगा रहा है. यह सीन नंदिनी को अंदर तक तोड़ देता है. सबसे बड़ा झटका तब लगता है जब वह इस पल का सबूत जुटाने की कोशिश करती है, लेकिन उसी समय उसका फोन बंद हो जाता है. इस घटना के बाद नंदिनी, तुलसी को सब कुछ बताती है और अपने दर्द को जाहिर करती है. गुस्से और दुख में वह करण से तलाक लेने का फैसला कर लेती है.

नई एंट्री से बढ़ेगी कहानी की पकड़

इसी बीच परख मदान की एंट्री और भी अहम हो जाती है. खबर है कि वही वह महिला हो सकती हैं, जिसे करण के साथ देखा गया. अगर ऐसा है, तो आने वाले एपिसोड्स में और भी बड़े खुलासे और टकराव देखने को मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Anupama Maha Twist: प्रेम बदलेगा रंग, अनुपमा की जिंदगी में आएंगे 3 चौंकाने वाले ट्विस्ट

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola