KSBKBT 2: नोइना ने ठुकराई सारी संपत्ति, सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई, कहा- मैं मर रही हूं

Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Mar 2026 2:44 PM

विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (तुलसी, नोइना), फोटो- इंस्टाग्राम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: लेटेस्ट एपिसोड में नोइना की बीमारी का खुलासा होता है. दूसरी तरफ कोर्ट में गौतम, मिताली से कई सवाल पूछता है, जिसका वह जवाब नहीं दे पाती.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में दिखाया जाएगा कि डिम्सी की कस्टडी को लेकर कोर्टरूम में लड़ाई होती है. वकील दोनों के बीच शेयर और संपत्ति के बंटवारे की बात करता है, लेकिन नोइना साफ इनकार कर देती हैं. वह कहती हैं कि उन्हें कंपनी में किसी तरह की हिस्सेदारी नहीं चाहिए और वह सिर्फ इस पार्टनरशिप को खत्म करना चाहती हैं. मिहिर उसके इस फैसले पर नाराज होता है, लेकिन नोइना अपनी बात पर अड़ी रहती है.

नोइना का चौंकाने वाला खुलासा

नोइना अपनी बहन को बताती हैं कि वह मर रही हैं, इसलिए उन्हें किसी भी संपत्ति या हिस्से की जरूरत नहीं है. वहीं दूसरी ओर मिहिर इस पूरे मामले में खुद को अलग रखते हुए नजर आते हैं और कहते हैं कि उन्हें नोइना के फैसलों से कोई फर्क नहीं पड़ता. इस दौरान गौतम पुराने फोटो एल्बम को देखकर काफी इमोशनल होता है. परिधि उससे बात करती है और उसे पता चलता है कि तुलसी, शांति निकेतन से जुड़े जरूरी कागज लेने सूरत गई हैं. साथ ही यह भी सामने आता है कि तुलसी को मिताली के लीगल नोटिस के बारे में जानकारी नहीं है. गौतम कहता है कि परिवार से दोबारा जुड़ने के बावजूद वह शांति निकेतन वापस नहीं लौटेगा.

कोर्ट में मिताली पर उठे सवाल

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में दिखाया जाएगा की कोर्टरूम में डिम्सी की कस्टडी को लेकर सुनवाई होती है. गोमजी, रितिक की तरफ से मिताली से तीखे सवाल करता है. गोमजी बताते हैं कि मिताली ने बच्चे के जन्म के तुरंत बाद जर्नी की और अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए फॉर्मूला मिल्क का सहारा लिया. इन सभी दलीलों के जरिए गोमजी यह साबित करने की कोशिश करते हैं कि मिताली बच्चे को अच्छा माहौल नहीं दे सकती. दूसरी तरफ एपिसोड में राम नवमी के जश्न की झलक भी दिखाई जाती है. फैक्ट्री में कार्यक्रम की तैयारी होती है, जहां अंगद को भगवान राम की भूमिका दी जाती है.

यह भी पढ़ेंबंद नहीं होगा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, मेकर्स ने अफवाहों को किया खारिज

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola