KSBKBT 2: नोइना की आखिरी ख्वाहिश, मौत से पहले तुलसी से मांगी माफी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी (नोइना), फोटो- इंस्टाग्राम
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: एपिसोड में रितिक को टिमसी की कस्टडी मिलना और दामिनी-नकुल की वापसी को दिखाया जाएगा. इसके अलावा नोइना की गंभीर बीमारी के बारे में तुलसी को पता चलता है.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में एपिसोड की शुरुआत में गौतम, मिहिर से अपने दिल का दर्द शेयर करता है. वह मानता है कि गरिमा की कस्टडी रणविजय को मिलने में उसकी गलती थी, जिसका बोझ वह आज तक महसूस करता है. पहले उसने परिवार के खिलाफ जाकर फैसले लिए थे, लेकिन अब वह परिवार के लिए जीतना चाहता है. मिहिर उसकी सोच की तारीफ करता है और कहता है कि बच्चों को हमेशा अपने असली परिवार के साथ रहना चाहिए.
नोइना की आखिरी इच्छा ने बदली कहानी
कोर्ट का फैसला आता है, जिसमें टिमसी की कस्टडी रितिक को मिल जाती है. यह सुनकर विरानी परिवार खुश हो जाता है. तभी अचानक दामिनी और नकुल की वापसी होती है. तुलसी उन्हें देखकर भावुक हो जाती है. तुलसी की मुलाकात नोइना से होती है. नोइना की हालत बेहद खराब होती है और डॉक्टर बताते हैं कि उसे ब्लड कैंसर है और उसके पास सिर्फ दो महीने का समय बचा है. नोइना इलाज करवाने से भी मना कर देती है और अपने किए पर पछतावा जताती है. वह तुलसी से माफी मांगती है और अपनी आखिरी इच्छा पूरी करने की गुजारिश करती है. तुलसी उसकी मदद करने का वादा करती है.
फैक्ट्री में साजिश का खुलासा
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में दिखाया जाएगा कि दूसरी ओर फैक्ट्री में एक नई साजिश सामने आती है. नंदू को कुछ गड़बड़ का शक होता है और वह छिपकर जांच करता है. अंदर जाकर वह देखता है कि ठाकुर चोरी कर रहा है, लेकिन पकड़े जाने पर उस पर हमला हो जाता है. किसी तरह वह सच बताने की कोशिश करता है. वृंदा और अंगद भी मौके पर पहुंचते हैं और नंदू उन्हें सच्चाई बताता है. इससे परिवार के अंदर टेंशन बढ़ जाता है और ठाकुर पर शक गहराता है. दादा और ठाकुर के बीच बहस शुरू हो जाती है.
यह भी पढ़ें- KSBKBT 2: नोइना ने ठुकराई सारी संपत्ति, सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई, कहा- मैं मर रही हूं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










