Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर के सामने आया नोइना के प्यार का राज, विक्रम करेगा वॉर्न, तुलसी नहीं ये शख्स जानेगा सच्चाई

Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Sep 2025 10:32 AM

विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का लेटेस्ट ट्रैक, फोटो- इंस्टाग्राम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि मिहिर के सामने नोइना का राज खुल जाता है. नोइना, मिहिर से प्यार करती है और ये सच जानकर मिहिर काफी गुस्सा होता है. हालांकि नोइना उसे अपनी बातों में उलझा देती है.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि विक्रम, नोइना से पूछता है कि क्या वह मिहिर से प्यार करती है. इस पर नोइना ने चौंकाते हुए खुले तौर पर मिहिर के प्रति अपने प्यार का इजहार किया, भले ही वह जानती थी कि मिहिर शादीशुदा है. विक्रम उसे मिहिर और तुलसी की शादी के बीच में नहीं आने के लिए कहता है. इसपर नोइना कहती है कि उसका मकसद उनकी शादी तोड़ना नहीं है, बल्कि वह वह केवल दूर से उसका प्यार करने में संतोष महसूस करती है. नोइना ये भी स्वीकार करती है कि मिहिर के लिए उसका प्यार ही कारण था कि वह मुंबई आई.

मिहिर से झूठ बोलेगी नोइना

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जाएगा कि मिहिर को विक्रम सबकुछ बता देता है और वह इस बारे में नोइना से पूछता है. नोइना पहले तो अपने प्यार का इजहार करती है, लेकिन बाद में अपने बात से पलट जाती है. वह कहती है कि उसने सिर्फ विक्रम का प्रप्रोजल रिजेक्ट करने के लिए मिहिर का नाम इस्तेमाल किया. वह कहती है कि ये सब झूठ था. दूसरी तरफ मिहिर, विक्रम को नोइना की बातों के बारे में बताता है. हालांकि विक्रम को यकीन नहीं होता और वह इस बारे में तुलसी को बताने की बात कहता है.

तुलसी नहीं, ये शख्स सुनेगा विक्रम का मैसेज

सीरियल में दिखाया जाएगा कि विक्रम एक सपना देखता है कि वह तुलसी को वॉर्न देता है कि नोइना, मिहिर और उसकी शादी के बीच आ सकती है. हालांकि ये एक सपना होता है और वह एक ऑडियो मैसेज रिकॉर्ड करके तुलसी को भेजता है, जिसमें वह नोइना को लेकर बताता है. हालांकि वह मैसेज परी देख लेती है और ऑडियो को प्ले करती है. उसमें विक्रम, नोइना के मिहिर के प्रति प्यार के बारे में मिहिर को बताता है. ये सुनकर परी चौंक जाती है.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah का बड़ा माइलस्टोन, 4500 एपिसोड पूरे होने पर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सम्मान की बात है

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola