Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Leap: स्मृति ईरानी ने लीप को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- तुलसी-मिहिर, शांति निकेतन से अलग हो जाती है

Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Dec 2025 9:05 AM

विज्ञापन

स्मृति ईरानी, फोटो- इंस्टाग्राम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Leap: शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की कहानी में जल्द ही नया ट्विस्ट दर्शकों को देखने मिलेगा. शो में लीप आने वाला है और इसके बाद तुलीस-मिहिर अलग हो जाएंगे. अब लीप के बारे में स्मृति ईरानी ने रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Leap: स्टार प्लस का शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में लीप आने वाला है. इस वजह से एकता कपूर का सीरियल सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है. शो की कहानी एक इमोशनल टर्न लेगी, जो दर्शकों को हैरान कर देगी. हाल ही में मिहिर विरानी का रोल निभाने वाले अमर उपाध्याय ने लीप को लेकर बात की थी. अब तुलसी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने बताया कि तुलसी की आगे की जर्नी कैसी होगी. अब वह अकेले ही अपनी लाइफ में बढ़ेगी.

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में लीप को लेकर स्मृति ईरानी ने किया रिएक्ट

स्मृति ईरानी ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में लीप को लेकर कहा, “अपनी जिंदगी के इस पड़ाव में तुलसी का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत पर्सनल है क्योंकि यह उन कई महिलाओं के अनुभवों को दिखाता है जिनसे मैं सालों से अपने काम के ज़रिए मिली हूं. लीप के बाद तुलसी उन सब चीजों से अलग हो जाती है जिन्हें वह जानती थी-मिहिर, शांति निकेतन और अपनी दुनिया की निश्चितता. यह एक ऐसी महिला के बारे में है जो अपनी इमोशनल ताकत पर खड़ा होना सीखती है, गरिमा के साथ धोखे का सामना करती है और अकेलेपन में स्पष्टता पाती है. यह चैप्टर इस बात पर जोर देता है कि दूरी और खामोशी में भी एक महिला की ताकत, आत्म-सम्मान और देखभाल करने की क्षमता कम नहीं होती- बल्कि वे और बेहतर होती हैं.”

जानें क्या दिखाया जाएगा शो में

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मिहिर के धोखे से तुलसी पूरी तरह से टूट जाएगी और वह शांति निकेतन छोड़ कर चली जाएगी. उसके जाते ही मिहिर के बिजनेस में लॉस होगा और घर में परिवार वालों के बीच लड़ाई होने लगेगी.

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: शो में लीप आने पर अमर उपाध्याय ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मिहिर, तुलसी के प्यार और भरोसे को धोखा देता है

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola