ePaper

Kundali Bhagya Spoiler Alert : माहिरा- शर्लिन का प्लान फेल किया प्रीता ने, इन दो लोगों की होने वाली है लूथरा हाउस में इंट्री

Updated at : 01 Jan 2021 2:24 PM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Spoiler Alert : माहिरा- शर्लिन का प्लान फेल किया प्रीता ने, इन दो लोगों की होने वाली है लूथरा हाउस में इंट्री

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhayga) काफी दिलचस्प हो गया है. जारी ट्रैक के मुताबिक, करण के साथ माहिरा जो करती है, उसे कुछ याद नहीं आता. माहिरा की मां रमोना उसकी बेल करवाती है. प्रीता माहिरा से उसके औऱ करण की जिंदगी से दूर रहने की बात कहती है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhayga) काफी दिलचस्प हो गया है. जारी ट्रैक के मुताबिक, करण के साथ माहिरा जो करती है, उसे कुछ याद नहीं आता. माहिरा की मां रमोना उसकी बेल करवाती है. प्रीता माहिरा से उसके औऱ करण की जिंदगी से दूर रहने की बात कहती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शर्लिन और माहिरा के प्लान को प्रीता पूरी तरह से खराब कर देती है, जिसके बाद दोनों मुबंई जाने की तैयारी करती है. प्रीता करण को ऐसे हालत में देखकर बहुत परेशान होती है. इस बीच करण और प्रीता के बीच रोमांटिक सीन होता है.

वहीं, शो में कृतिका और अक्षय की इंट्री होने वाली है. अब दोनों के इंट्री से क्या नया होने वाला है, ये देखना दिलचस्प होने वाला है. राखी करीना से पूछती है आप तीनों कहां थे. ये सुनकर सब डर जाते है. राखी ने माहिरा वाली न्यूज अभी तक नहीं देखी है, औऱ कऱण को भी ये बात पता नहीं है.

Also Read: ज्यादा महंगी नहीं है मलाइका अरोड़ा की ये ग्रीन ड्रेस, कीमत जान आप भी रह जाएंगे हैरान

जब करण और पूरे लूथरा हाउस को माहिरा की हरकत पता चलेगी तो क्या होगा, ये आने वाला एपिसोड ही बता पाएगा. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि करीना बुआ वहां आती है औऱ शर्लिन से कहती है कि अगर माहिरा ने मेरा नाम ले लिया तो बहुत बड़ी दिक्कत आ जाएगी.

अब तक आपने देखा कि प्रीता पुलिस को बताती है कि माहिरा ने करण को नशे की गोलियों खिलाई थी. पुलिस माहिरा की सारी सच्चाई बताती है, जिसके बाद उसे लॉकअप में बंद कर दिया जाता है. शर्लिन जागती है तो उसे पता चलता है कि प्रीता, समीर औऱ सृष्टि भाग गए है. साथ ही ये भी पता चलता है कि माहिरा को पुलिस पकड़कर ले गई.

Posted By : Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola