ePaper

Kundali Bhagya Spoiler Alert : करण औऱ प्रीता का हनीमून खराब करने के लिए माहिरा-शर्लिन ने बनाया ये प्लान, आने वाला है नया मोड़

Updated at : 21 Dec 2020 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Spoiler Alert : करण औऱ प्रीता का हनीमून खराब करने के लिए माहिरा-शर्लिन ने बनाया ये प्लान, आने वाला है नया मोड़

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhayga) इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. जारी ट्रैक के अनुसार, करण औऱ प्रीता अपने हनीमून के लिए मनाली आते है. इस दौरान माहिरा औऱ शर्लिन भी दोनों का हनीमून खराब करने के लिए उनका पीछे करते हुए वहां आ जाती है. मनाली पहुंचने के बाद प्रीता को माहिरा की एक झलक दिखती है, जिसे देख वो चौंक जाती है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhayga) इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. जारी ट्रैक के अनुसार, करण औऱ प्रीता अपने हनीमून के लिए मनाली आते है. इस दौरान माहिरा औऱ शर्लिन भी दोनों का हनीमून खराब करने के लिए उनका पीछे करते हुए वहां आ जाती है. मनाली पहुंचने के बाद प्रीता को माहिरा की एक झलक दिखती है, जिसे देख वो चौंक जाती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रीता जैसे ही माहिरा का पीछा करती है तो उसे वो कही नहीं दिखती है. इधर लूथरा हाउस में करीना बुआ कहती है कि माहिरा की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए वो अपने कमरे में सो रही है. राखी कहती है कि उसे एक बार माहिरा से मिल लेना चाहिए, लेकिन करीना बुआ उन्हें किसी तरह उससे मिलने के लिए मना कर देती है. राखी सबसे कहती है कि माहिरा के कमरे में कोई ना जाए, ताकि वो अच्छे से आराम कर पाए.

Also Read: ट्रांसपेरेंट ड्रेस में हिना खान का दिखा हॉट अंदाज, बार-बार देखी जा रही नागिन एक्ट्रेस की ये बोल्ड तसवीर

सृष्टि समीर से मनाली चलने क लिए कहती है, ताकि दोनों मिलकर प्रीता और करण को बचा सकें. इधर शर्लिन माहिरा को बेहोशी वाली दवाई दिखाती है और कहती है कि इससे तुम अपने प्लान को अंजाम दे सकती हो. अब आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि क्या सच में माहिरा और शर्लिन प्रीता औऱ करण का हनीमून खराब कर देगी.

आपने देखा कि राखी को जब पता चलता है कि करण कमरे में नहीं सोया था, तो राखी प्रीता को समझाती है. वो उससे कहती है कि रिश्तों के बीच में जिद और ईगो ना लेकर आए. राखी दोनों को हनीमून के लिए मनाली भेजने का फैसला करती है. ताकि दोनों एक-दूसरे के साथ कुछ टाइम अकेले बिता पाए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola