ePaper

Kundali Bhagya Spoiler Alert : माहिरा ने इस झूठ से की लूथरा हाउस में इंट्री, करण- प्रीता की जिंदगी में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

Updated at : 03 Nov 2020 12:22 PM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Spoiler Alert : माहिरा ने इस झूठ से की लूथरा हाउस में इंट्री, करण- प्रीता की जिंदगी में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल 'कुंडली भाग्‍य' (Kundali Bhagya) में एक बार फिर से करण और प्रीता की जिंदगी में माहिरा की इंट्री हो गई है. माहिरा ने अपने नये चाल से पूरे लूथरा हाउस को परेशान कर दिया है. इधर प्रीता ने फैसला किया है कि वो किसी तरह से माहिरा का प्लान पता करके रहेगी.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल ‘कुंडली भाग्‍य’ (Kundali Bhagya) में एक बार फिर से करण और प्रीता की जिंदगी में माहिरा की इंट्री हो गई है. माहिरा ने अपने नये चाल से पूरे लूथरा हाउस को परेशान कर दिया है. इधर प्रीता ने फैसला किया है कि वो किसी तरह से माहिरा का प्लान पता करके रहेगी.

आनेवाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि करीना प्रीता पर इल्जाम लगाती है कि उसकी मां सरला के कहने पर ही माहिरा को राखी ने घर से जाने के लिए कहा था. अगर माहिरा को कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदार प्रीता और उसकी मां होगी. इधर डॉक्टर बताते है कि माहिरा को होश आ गया है.

माहिरा होश आने पर पुलिस को देखकर शॉक्ड हो जाती है. पुलिस उससे पूछती है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया. रमोना माहिरा से कहती है कि वो बोल चुकी है कि तुमने ये कदम करण की वजह से उठाया है. ये सुनकर माहिरा पुलिस को बताती है कि मेरी मां को कोई गलतफहमी हो गई है. मेरी हालत का जिम्मेदार करण या लूथरा परिवार में से कोई नहीं है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah ‘बबीता जी’ की बिकिनी वाली फोटो देख फैंस के उड़े होश, आप भी देखिए मुनमुन दत्ता की हॉट तसवीर

रमोना माहिरा से सवाल करती है कि तुम करण को बचाने के लिए अपनी जिंदगी क्यों खराब कर रही हो. माहिरा कहती है कि ये कदम उसने अपनी मर्जी से उठाया है. रमोना कहती है कि तुम्हें मुझे या करण किसी एक को चुनना होगा. जिसपर माहिरा करण को चुनती है. ये सुनकर रमोना माहिरा के साथ अपने सारे रिश्ते तोड़ कर चली जाती है.

वहीं, रमोना सोचती है कि माहिरा और उसका प्लान काम कर गया. माहिरा ने सुसाइड करने का नाटक किया था और अब उसे करण के करीब जाने का मौका मिलेगा. पृथ्वी को रमोना पर शक हो जाता है और वो उसका पीछा करता है. वो देखता है कि रमोना उस डॉक्टर को पैसे दे रही है, जिसने माहिरा का इलाज किया था और उससे किसी को मिलने नहीं दिया था.

Also Read: Kundali Bhagya Spoiler Alert : करण को फंसाने के लिए माहिरा ने चली ये चाल, प्रीता की जिंदगी में आनेवाला है नया तूफान

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola