Peddi vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: राम चरण या वरुण धवन? एडवांस बुकिंग रिपोर्ट में पता चल गया किसका बजा डंका और कौन पड़ा फीका

Updated:
विज्ञापन
Peddi vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: राम चरण या वरुण धवन? एडवांस बुकिंग रिपोर्ट में पता चल गया किसका बजा डंका और कौन पड़ा फीका

‘पेड्डी’ वर्सेज ‘है जवानी तो इश्क होना है’ एडवांस बुकिंग कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Peddi vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: रिलीज से पहले राम चरण की ‘पेड्डी’ और वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आ गए हैं. ऐसे में हर किसी की नजर इस बात पर है कि दर्शकों की पहली पसंद कौन सी फिल्म बन रही है.

विज्ञापन

Peddi vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Advance Booking Report: बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते दो बड़ी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा है. एक तरफ 4 जून को रिलीज हो रही राम चरण और जाह्नवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ है, तो दूसरी तरफ 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’. दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिनसे साफ पता चलता है कि दर्शकों के बीच फिलहाल किस फिल्म का ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है.

‘पेड्डी’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा

राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही शानदार कमाई के साथ बढ़त बना ली है. Sacnilk के मुताबिक, आंकड़े कुछ इस तरह हैं:

  • ऑल इंडिया ग्रॉस (बिना ब्लॉक सीट्स): ₹8.41 करोड़
  • ऑल इंडिया ग्रॉस (ब्लॉक सीट्स के साथ): ₹13.67 करोड़
  • टिकटें बिकीं: 3,47,645 टिकटें पहले ही बिक चुकी हैं.

कुल शोज: फिल्म को ओपनिंग डे के लिए 5,527 शोज मिल चुके हैं.

भाषा के हिसाब से देखें तो तेलुगु 2D वर्जन से सबसे ज्यादा ₹8.23 करोड़ की कमाई हुई है. वहीं, फिल्म के हिंदी वर्जन (2D) ने भी अच्छा रिस्पॉन्स दिखाते हुए ₹10.14 लाख का बिजनेस एडवांस बुकिंग में कर लिया है.

‘है जवानी तो इश्क होना है’ की धीमी शुरुआत

दूसरी तरफ, बॉलीवुड की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की एडवांस बुकिंग की रफ्तार काफी ठंडी नजर आ रही है. इस फिल्म को एडवांस बुकिंग में वह रिस्पॉन्स नहीं मिला जिसकी उम्मीद की जा रही थी:

  • ऑल इंडिया ग्रॉस (बिना ब्लॉक सीट्स): ₹21.17 लाख
  • ऑल इंडिया ग्रॉस (ब्लॉक सीट्स के साथ): ₹1.04 करोड़
  • टिकटें बिकीं: ओपनिंग डे के लिए महज 5,846 टिकटें बिकी हैं.

कुल शोज: इस फिल्म को फिलहाल 1,711 शोज मिले हैं.

एडवांस बुकिंग की रेस में कौन आगे?

इन आंकड़ों को देखकर साफ पता चलता है कि ‘पेड्डी’ एडवांस बुकिंग के मामले में ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से कोसों आगे निकल चुकी है.

जहां राम चरण की ‘पेड्डी’ ने बिना ब्लॉक सीट्स के ₹8.41 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है, वहीं वरुण धवन की फिल्म केवल ₹21.17 लाख पर सिमट कर रह गई है. ‘पेड्डी’ एक बड़े स्तर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसका फायदा उसे मिल रहा है. दूसरी ओर, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसे अब बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कामयाबी पाने के लिए पूरी तरह से पब्लिक के पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और सिनेमाघरों में ऑन-स्पॉट बुकिंग पर निर्भर रहना होगा.

अब देखना दिलचस्प होगा कि 5 जून को रिलीज के बाद क्या वरुण धवन की कॉमेडी दर्शकों का दिल जीतकर वापसी कर पाती है या राम चरण का जलवा बरकरार रहता है.

यह भी पढ़ें: Cocktail 2 में दिखेगी कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के बीच लव स्टोरी? एक्ट्रेस ने खुद बता दी सच्चाई

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola