मंदिर में वरुण धवन का कैजुअल लुक देख भड़के लोग, सोशल मीडिया पर एक्टर को किया जमकर ट्रोल

वरुण धवन , फोटो – इंस्टाग्राम
Varun Dhawan: एक्टर वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में एक मंदिर पहुंचे थे. लेकिन वहां उनके कपड़ों को देखकर लोग नाराज हो गए और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे.
Varun Dhawan: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. वे अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग वरुण से नाराज हो गए हैं और इंटरनेट पर उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं. दरअसल, लोगों को मंदिर जाने के लिए वरुण का कपड़ा बिल्कुल पसंद नहीं आया.
बनियान और निकर पहनकर मंदिर पहुंचे वरुण
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वरुण धवन मुंबई के एक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हैं. मंदिर जाते समय उन्होंने सिर्फ एक बनियान और शॉर्ट्स पहन रखी थी. मंदिर के अंदर पूजा करने के बाद उन्होंने माथे पर तिलक लगाया. जब वे मंदिर से बाहर आए, तो उन्होंने वहां मौजूद फैंस से नमस्ते किया और लोगों के बीच प्रसाद भी बांटा.
यहां देखें वीडियो
कपड़ों को लेकर भड़के यूजर्स और किया ट्रोल
वीडियो इंटरनेट पर आते ही, लोग वरुण धवन के स्टाइल पर भड़क गए. कमेंट्स सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, कम से कम मंदिर के लिए सही कपड़े तो पहन सकते थे. दूसरे यूजर ने लिखा, मुझे लगता है मंदिर में शॉर्ट पैंट नहीं पहन कर जाना चाहिए. वहीं वरुण धवन को देखकर एक यूजर ने उन्हें ओवरएक्टिंग की दुकान वरुण तक कह दिया. इसके अलावा एक और यूजर ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, प्रभु शर्ट तो पहन लेते, कुछ तो ढंग का पहन लेता. तू मंदिर आया है सिर्फ बताने के लिए, जबरदस्ती क्यों आते हो यार. लोग लगातार उनके इस कैजुअल लुक पर सवाल उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि मंदिर जाने के लिए कपड़ों का थोड़ा ध्यान रखना चाहिए.




इस दिन रिलीज होगी नई फिल्म
आपको बता दें कि वरुण धवन की यह फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ इसी महीने 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता डेविड धवन ने किया है. वरुण धवन के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर और मनीष पॉल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल? एक्सपर्ट्स ने बताया ओपनिंग कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनुष्का सिंह
अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










