ePaper

Kundali Bhagya Spoiler Alert : माहिरा के नये चाल से हैरान हुए करण- प्रीता, मुंह दिखाई की रस्म में आनेवाला है बड़ा ट्विस्‍ट

Updated at : 31 Oct 2020 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Spoiler Alert : माहिरा के नये चाल से हैरान हुए करण- प्रीता, मुंह दिखाई की रस्म में आनेवाला है बड़ा ट्विस्‍ट

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल 'कुंडली भाग्‍य' (Kundali Bhagya) में इन दिनों दर्शकों को हाई वोल्डेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. करण और प्रीता जहां एक-दूसरे के करीब आ रहे है तो दूसरी तरफ माहिरा दोनों को फिर से अलग करने के लिए नया प्लान बना रही है. माहिरा करण और प्रीता की मुंह दिखाई की रस्म को खराब करने के लिए फिर से नया जाल बुन रही है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल ‘कुंडली भाग्‍य’ (Kundali Bhagya) में इन दिनों दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. करण और प्रीता जहां एक-दूसरे के करीब आ रहे है तो दूसरी तरफ माहिरा दोनों को फिर से अलग करने के लिए नया प्लान बना रही है. माहिरा करण और प्रीता की मुंह दिखाई की रस्म को खराब करने के लिए फिर से नया जाल बुन रही है.

आनेवाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि करण प्रीता का घूंघट हटाकर मुंह दिखाई का रस्म पूरा करता है. उसके बाद दोनों अंगूठी खोजने वाला रस्म निभाते है. इस गेम में प्रीता उसे हरा देती है, जिसके बाद करण कहता है कि ये उसके टाइप का गेम नहीं था. करण कहता है कि क्यों ना दूसरा गेम खेला जाए, लेकिन प्रीता इस गेम में भी कुछ ऐसा करती है जिसमें फिर से करण हार जाता है.

लूथरा हाउस में सबकुछ अच्छा चलता रहता है तभी माहिरा की इंट्री होती है जो अपना हाथ काटकर वहां आई होती है. उसे इस हालत में देखकर हर कोई शाॉक्ड हो जाता है. पार्टी में आए लोग पूछते है कि ये लड़की कौन है, जिसके जवाब में माहिरा कहती है कि वो करण की पत्नी है. माहिरा अपने खून से अपना मांग भरती है और कहती है कि कोई माने या ना माने लेकिन वो करण की पत्नी है. इतना कहते ही वो बेहोश होकर नीचे गिर जाती है.

Also Read: चर्चा में हैं प्रेग्नेंट करीना कपूर का ये पिंक अनारकली कुर्ता, जानिए क्या है इसकी कीमत

प्रीता ये सब देखती ही रहती है तभी करण माहिरा को लेकर अस्पताल ले जाता है. प्रीता को तब याद आता है कि माहिरा ने उससे कहा था कि वो जब सबसे ज्यादा खुश होगी तभी वो उसकी खुशियां बर्बाद करने आएगी. अस्पताल में पता चलता है कि माहिरा की हालत बेहद खराब है और अगर अगले एक घंटे में उसे होश नहीं आएगा तो उसकी जान भी जा सकती है. ये सुनकर घरवाले घबरा जाते है.

अब तक आपने देखा कि माहिरा का प्लान है कि वो दोबारा लूथरा हाउस में आ सकें और वही रहकर प्रीता और करण को अलग कर सकें. घर पर ही माहिरा का इलाज करवाया जाएगा. साथ ही इस बार फिर से माहिरा करण औऱ प्रीता की पार्टी में हंगामा कर देती है जिसे सबलोग देखकर हैरान हो जाएगे.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola