Kunal Khemu Birthday: ‘राजा हिंदुस्तानी’ में कुणाल खेमू ने निभाया था ये किरदार, आमिर खान के साथ बनी थी जोड़ी

Updated:
विज्ञापन
Kunal Khemu

Kunal Khemu

कुणाल खेमू ने उन्होंने बचपन से ही एक्टिंग करना शुरु कर दिया था. उन्होंने कई मूवीज में काम किया है. लेकिन क्या आपको पता है कि उन्होंने आमिर खान के साथ काम किया हुआ है.

विज्ञापन

Kunal Khemu Birthday: बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. कुणाल ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में किया. एक्टर को फिल्मों में सबसे पहले महेश भट्ट ने ब्रेक दिया था और उस मूवी का नाम ‘सर’ था. इस फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग की हर किसी ने तारीफ की. उन्होंने गंभीर किरदार से लेकर कॉमेडी रोल्स को भी बखूबी निभाया. आज आपको बताते हैं उन्होंने ‘राजा हिंदुस्तानी’ में आमिर खान के साथ काम किया था.

राजा हिंदुस्तानी में कुणाल खेमू बने थे रजनीकांत
कुणाल खेमू ने 25 मई 1983 को श्रीनगर में एक कश्मीरी पंडित परिवार में जन्म लिया. कुणाल के पिता एक्टर रवि खेमू और मां ज्योति खेमू हैं. साल 1990 में जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ उस दौरान उनका परिवार मुंबई में शिफ्ट हो गया. उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई श्रीनगर से की लेकिन ग्रेजुएशन मुंबई यूनिवर्सिटी से पूरा किया. वहीं, एक्टर को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था. चार साल की उम्र में ही उन्होंने दूरदर्शन के शो ‘गुल गुलशन’ में काम किया था. राजा हिंदुस्तानी में उन्होंने आमिर खान और करिश्मा कपूर के साथ काम किया था. मूवी में वो आमिर के टैक्सी पार्टनर रजनीकांत के रोल में दिखे थे. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट वो इस किरदार में छा गए थे.

जब कुणाल खेमू के वेब सीरीज ‘अभय’ का पोस्टर देख इनाया ने पूछ लिया था ये सवाल,एक्टर ने बताया दिलचस्प किस्सा

Cannes 2024: 17 साल बाद प्रीति जिंटा ने की कान्स में वापसी, व्हाइट आउटफिट में देख फैंस बोले- ओ हुस्न परी…

कुणाल खेमू ने इन फिल्मों में किया काम
कुणाल खेमू ने सलमान खान से लेकर आमिर खान के साथ एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया है. बड़े होने के बाद एक्टर ने फिल्म ‘कलयुग’ से अपनी एक्टिंग का जादू चलाया. उन्होंने ‘ट्रैफिक सिग्नल’, ‘ढोल, ‘गोलमाल-3’, ‘गो गोवा गॉन’, ‘लूटकेस’ , ‘मंगल’, ‘गोलमाल अगेन’ में काम किया है. हाल ही में बतौर निर्देशक उनकी मूवी मडगांव एक्सप्रेस सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं, उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर ने सोहा अली खान संग शादी की है. दोनों की मुलाकात फिल्म ’99’ के सेट पर हुई थी. कपल की एक बेटी भी है, जिसका नाम इनाया है.

Crew OTT Release: इस ओटीटी पर ‘क्रू’ हुई रिलीज, सिनेमाघरों में नहीं देख पाए तो वीकेंड पर घर बैठे करें एंजॉय

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola