Cannes 2024: 17 साल बाद प्रीति जिंटा ने की कान्स में वापसी, व्हाइट आउटफिट में देख फैंस बोले- ओ हुस्न परी…

Preity Zinta
प्रीति जिंटा कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर वॉक करने वाली है. इससे पहले उनका लुक सामने आया है, जिसमें वो परी जैसी खूबसूरत लग रही है. उनका वीडियो वायरल हो रहा है.
Cannes 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं. फिल्म में उनके अपोजिट सनी देओल दिखेंगे. फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस 17 साल बाद कान्स में नजर आई. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें वो व्हाइट आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही है. उनका अंदाज देख फैंस की नजरें उनसे हट नहीं रही.
कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रीति जिंटा ने चलाया अपना जादू
प्रीति जिंटा कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई दी. एक्ट्रेस ने 17 साल बाद कान्स फिल्म फेस्टिवल में वापसी की. हालांकि उनका रेड कार्पेट पर वॉक करना अभी बाकी है. प्रीति का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपना लुक फ्लॉन्ट करती दिख रही है. इस बूमरैंग वीडियो में वो व्हाइट शिमरी पर्ल गाउन पहने दिखी. बालों का उन्होंने बन बनाया हुआ है और पर्ल इयररिंग पहना है. उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ओ हुस्न परी. एक यूजर ने लिखा, आपसे नजर नहीं हट रही. वहीं, अब उनके चाहने वाले वेट कर रहे हैं कि कब वो कॉन्स के रेड कार्पेट पर वॉक करेंगी.
Lahore 1947: प्रीति जिंटा ने शुरू की सनी देओल की फिल्म की शूटिंग, शेयर किए कई फोटोज, आप भी देखें
कान्स फिल्म फेस्टिवल में क्यों शामिल हुई प्रीति जिंटा
कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रीति जिंटा भारतीय सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन को पियरे एंजिनीक्स पुरस्कार देंगी. संतोष और प्रीति एक साथ फिल्म लाहौर 1947 में काम कर रहे हैं. दोनों ने फिल्म दिल से में भी काम किया था. इसमें शाहरुख खान और मनीषा कोइराला ने भी काम किया था. वहीं, प्रीति जिंटा फिलहाल फिल्म ‘लाहौर 1947’ की शूटिंग में बिजी है. इसका निर्माण आमिर खान कर रहे हैं. पिछले साल अक्टूबर में मूवी की घोषणा की गई थी और इसमें शबाना आजमी और अली फजल भी है. मूवी नें सनी के बेटे करण देओल भी होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










