कृष्णा अभिषेक ने भरी महफिल में मामा गोविंदा पर किया कटाक्ष, बोले- इस नाम का कोई भी मेरे साथ…

Govinda and Krushna Abhishek
द कपिल शर्मा शो के आगामी एपिसोड में रजा मुराद, गोविंद नामदेव, सयाजी शिंदे, जिमी शेरगिल जैसे कलाकार दिखाई देंगे. इनसब को अपनी कॉमेडी से कपिल और कृष्णा अभिषेक हंसाते दिखाई देंगे. इसी दौरान कृष्णा अपने मामा गोविंदा पर कटाक्ष भी करेंगे.
द कपिल शर्मा शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस हर वीकेंड इस शो को जरूर देखते हैं. इस हफ्ते अभिनेता रजा मुराद, सयाजी शिंदे, गोविंद नामदेव, जिमी शेरगिल, रजा मुराद, अभिमन्यु सिंह और इंद्रनील सेनगुप्ता जैसे स्टार्स द कपिल शर्मा शो में अपने अनसुने किस्से दर्शकों के साथ शेयर करते दिखाई देंगे. अब एपिसोड का एक प्रोमो सोनी टीवी की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें कृष्णा अभिषेक एक बार फिर अपने मामा पर कटाक्ष करते देखे जा सकते हैं.
शो में, कपिल ने रजा मुराद से पूछा, कि आपने ज्यादातर हिंदी फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई है, क्या लोग आपसे डरते हैं, जब वह सब्जियां खरीदने के लिए बाहर जाते हैं और उन्हें खुश रखने के लिए कुछ पैसे देते हैं. दिग्गज अभिनेता ने चुटकी लेते हुए कहा, “मैं आपसे भी हफ्ता उम्मीद कर सकता हूं.” एपिसोड के दौरान, अर्चना पूरन सिंह ने उन दृश्यों में अभिनेत्रियों के असहज होने का भी उल्लेख किया, जिसमें खलनायक द्वारा उनका पीछा किया गया और उन्हें परेशान किया गया. इस पर मुराद ने वो सीन याद दिलाई, जिसमें वो अर्चना पूरन सिंह को परेशान कर रहे थे. इस पर कपिल झट से पूछते हैं ‘जबरदस्ती ये कर रही थी आप के साथ?’ सभी हंसी के ठहाके में रह जाते हैं.
अभिनेता कृष्णा अभिषेक ने भी अपने अजीबोगरीब अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन किया. उन्होंने एक बार फिर अपने चाचा और अभिनेता गोविंदा के साथ अपने संबंधों पर कटाक्ष किया. गोविंद नामदेव के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “अच्छा है आपका नाम गोविंद है, अगर गोविंदा होता तो हम लोगों की इतनी बात नहीं होती.” बता दें कि कृष्णा और गोविंदा के रिश्ते अच्छे नहीं हैं. दोनों कई बार एक दूसरे पर निशाना साधते दिखाई दिए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










