Khatron Ke Khiladi 13 में ये हसीना बनी हाईएस्ट पेड, सभी कंटेस्टेंट एक एपिसोड के लिए ले रहे हैं तगड़ी फीस
Published by : Ashish Lata Updated At : 20 May 2023 2:19 PM
Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 शुरू होने वाला है. शिव ठाकरे, अंजुम फकीह, रोहित रॉय और अर्चना गौतम जैसे सितारे शूटिंग के लिए पहले ही दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो चुके हैं. अब कंटेस्टेंट एक एपिसोड का कितना चार्ज कर रहे हैं, आईये जानते हैं.
Khatron Ke Khiladi 13: बिग बॉस के बाद, खतरों के खिलाड़ी अगला बड़ा रियलिटी टीवी शो है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रोहित शेट्टी की ओर से होस्ट किए जाने वाले इस स्टंट-आधारित शो में कई नामचीन सेलेब्स जिसमें शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, डेजी शाह और रोहित रॉय शामिल हो रहे हैं. ये स्टार्स शो करने के लिए मेकर्स से तगड़ी फीस वसूल रहे हैं. आईये जानते हैं इस सीजन में कौन कितना चार्ज कर रहा है और कौन सा कंटेस्टेंट हाईएस्ट पेड है.
पहले कहा जा रहा था कि शिव ठाकरे इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कंटेस्टेंट हैं. बिग बॉस 16 के प्रतियोगी को प्रति एपिसोड 10 लाख रुपये चार्ज करने की सूचना मिली थी, लेकिन सियासत.कॉम की एक रिपोर्ट बताती है कि वह प्रति एपिसोड 6 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं और वह सबसे अधिक भुगतान पाने वाले व्यक्ति नहीं हैं. रिपोर्ट के अनुसार, डेजी शाह खतरों के खिलाड़ी 13 की हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट में से एक हैं. कथित तौर पर, वह प्रति एपिसोड 15 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं. पिशाचनी फेम न्यारा बनर्जी भी खतरों के खिलाड़ी 13 की कंटेस्टेंट में से एक हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि वह प्रति सप्ताह 6 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं.
रोहित रॉय भी रोहित शेट्टी के शो के सबसे अधिक भुगतान पाने वाले सेलिब्रिटी प्रतियोगी में से एक हैं, रिपोर्ट्स की मानें तो वह प्रति एपिसोड 7 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं. हालांकि अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है. अर्चना गौतम ने बिग बॉस 16 के माध्यम से नाम और शोहरत हासिल की. रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें सलमान खान के शो के लिए प्रति सप्ताह 3 लाख रुपये मिले. अपनी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अर्चना गौतम ने शायद अपनी फीस बढ़ा दी है. बीते दिनों खतरों के खिलाड़ी 13 के प्रतियोगियों जैसे शिव ठाकरे, साउंडस मौफकीर, अरिजीत तनेजा, अंजलि आनंद, अंजुम फकीह और अन्य को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. सभी शो की शूटिंग के लिए दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुए थे. अब बस फैंस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










