KK Death Update: रबींद्र सदन में केके को दी गई सलामी, गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार

Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर में से एक केके उर्फ कृष्ण कुमार कुन्नथ का 53 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. केके रवींद्र सदन में सलामी दी गई.

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, केके की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि गायक को कार्डियक अरेस्ट हुआ था, उन्हें लीवर और फेफड़ों संबंधित समस्या थी. उनका पोस्टमॉर्टम कोलकाता के एसएसके सरकारी अस्पताल में किया गया.

गुलजार के साथ की थी केके ने अपने करियर की शुरुआत

केके ने हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी और बांग्ला समेत कई भाषाओं के गीतों को अपनी आवाज दी थी. केके ने गुलजार की फिल्म के साथ हिंदी फिल्मों में अपने पार्श्वगायन करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने 1996 में गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘माचिस’ के लिए यादगार गीत ‘छोड़ आए हम वो गलियां’ को अपनी आवाज दी थी.

गुरुवार सुबह होगा अंतिम संस्कार

दिवंगत गायक केके का पार्थिव शरीर आज रात उनके मुंबई स्थित घर पहुंचेगा. लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को उनके वर्सोवा फ्लैट के हॉल में रखा जाएगा. अंतिम संस्कार कल सुबह यानी गुरुवार को होगा. उनके अंतिम संस्कार में कई हस्तियां शामिल होंगी.

वर्सोवा के ‘मुक्तिधाम’ श्मशान घाट में होगा अंतिम संस्कार

सीएम ममता बनर्जी के केके को अंतिम श्रद्धांजलि देने के बाद, मृतक गायक का शव हवाई अड्डे के लिए रवाना कर दिया है. एबीपी की रिपोर्ट के अनुसार, सिंगर के शव को एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर 2 के जरिए ले जाया जाएगा. जो लगभग 8:15 बजे मुंबई में उतरेगी. केके का अंतिम संस्कार वर्सोवा के ‘मुक्तिधाम’ श्मशान घाट में होगा.

KK Death Update: रबींद्र सदन में केके को दी गई सलामी, गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार

सिंगर केके को दी गई अंतिम सलामी

सिंगर केके को अंतिम सलामी दी गई. कोलकाता के रबींद्र सदन में गायक को तोपों की सलामी दी गई. सीएम ममता बनर्जी और केके के परिवार के सदस्य भी यहां मौजूद हैं. बता दें कि केके का कल रात यहां लाइव प्रदर्शन के बाद कोलकाता में निधन हो गया था.

KK Death Update: रबींद्र सदन में केके को दी गई सलामी, गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार

इस्माइल दरबार ने जताया दुख

केके के निधन पर संगीतकार इस्माइल दरबार ने कहा, आज मेरा जन्मदिन है और इस दिन एक अच्छे दोस्त और एक प्रतिभाशाली गायक को खोना बेहद निराशाजनक है. वे बहुत अच्छे इंसान और ईमानदार इंसान थे. उनके साथ बहुत सारी यादें हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola