Khatron Ke Khiladi 15 में भाग लेने पर एल्विश यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में भाग नहीं लेना चाहता

Elvish Yadav in Khatron Ke Khiladi 15
Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 इस साल आएगा या नहीं, इसपर सस्पेंस बना हआ है. इस बीच एल्विश यादव से पूछा गया कि क्या वह इस सीजन भाग लेंगे. इसपर उन्होंने रिएक्ट किया है और अपने दिल की बात कही.
Khatron Ke Khiladi 15: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 का इंतजार फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं. रोहित शेट्टी के स्टंट आधारित शो को लेकर अपडेट आया था कि ये सीजन इस बार नहीं हो सकता है. चैनल और प्रोडक्शन हाउस के बीच झगड़ा हुआ था और उसके बाद शो के रद्द होने की न्यूज सोशल मीडिया पर आने लगी. भले ही खतरों के खिलाड़ी 15 के संभावित कंटेस्टेंट का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन एल्विश यादव के नाम पर चर्चा हो रही है. अब इसपर उन्होंने बात की.
खतरों के खिलाड़ी 15 में भाग लेंगे एल्विश यादव?
एल्विश यादव ने हाल ही में रोडीज XX जीता है और इस वजह से काफी चर्चा में है. पिंकविला संग एक इंटरव्यू में उनसे खतरों के खिलाड़ी 15 में भाग लेने के बारे में पूछा गया. इसपर यूट्यूबर ने जवाब दिया कि वह स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में भाग नहीं लेना चाहते हैं. इसके पीछे की वजब बताते हुए उन्होंने कहा कि, मगरमच्छ है ना उसमें. हर बारी में बताता हूं. मगरमच्छ से मुझे बहुत डर लगता है. मैंने उनको भी बोला कि आपके शो में मगरमच्छ को रखो या मुझे रखो.
विवादों को लेकर क्या बोले यूट्यूबर?
एल्विश यादव अबतक कई विवादों में फंस चुके हैं. अब इसी इंटरव्यू में एल्विश ने विवादों को लेकर कहा कि इसकी वजह से वह परेशान होते हैं. रोज सोचता हूं, जो चीज करी नहीं, वह चीज झेलनी पड़ रही है. सोचता हूं इतना फेमस होना गुनाह हो गया है क्या. मेरे से भी फेमस लोग है, वह तो खुश है. मेरा साथ ही ऐसा क्या है. पर फिर सोचता हूं सोच कर क्या ही हो जाएगा. अनुभव लाइफ में जितनी जल्दी आए, ऐसे तरीके से ना आए, पर मेरा आ गया. बहुत चीजें सीखाता है, ऐसे टाइम और अनुभव, जो अजीब होता है. मैं मैच्योर हो गया अब टाइम से पहले शायद. जो 4 साल बाद होना था, अब वह हो गया.
यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










