Khatron Ke Khiladi 13: फाइनल में आते-आते इस हसीना का कटा पत्ता, इन 3 कंटेस्टेंट ने जीता टिकट टू फिनाले
Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Jul 2023 3:20 PM
Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर हर दिन कई तरह के अपडेट्स सामने आते रहते हैं. अब खबर है कि साउंडस मौफकीर शो से एलिमिनेट हो गई हैं. वहीं ऐश्वर्या शर्मा टास्क जीतकर टिकट टू फिनाले अपने नाम कर लिया है.
Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसकी शूटिंग इस समय केप टाउन में जोरों से चल रही है. रोहित शेट्टी की ओर से होस्ट किया जाने वाला शो जल्द ही कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा. इसबार कई मशहूर सेलेब्स भाग ले रहे हैं. मिड शूटिंग में हिना खान और दिव्यांका त्रिपाठी भी गई हैं. ऐसे में खेल और भी मजेदार होने वाला है. अब खबर आ रही है कि साउंडस मौफकीर टास्क नहीं कर पाई और वो फिनाले से पहले ही एलिमिनेट हो गई.
रोहित शेट्टी ने प्रोमो में खुलासा किया था कि इस साल स्टंट अधिक खतरनाक और साहसिक होंगे. शो में टिके रहने के लिए प्रतियोगी अपना 100 परसेंट दे रहे हैं और डर का सामना कर सारे टास्क बखूबी कर रहे हैं. सूत्रों और फैन क्लबों के अनुसार, साउंडस मौफकीर को शो से बाहर कर दिया गया है, क्योंकि वह एलिमिनेशन स्टंट में सफल नहीं हो सकीं. बता दें कि खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन 15 जुलाई से प्रसारित होने के लिए पूरी तरह तैयार है और फैंस इसके लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.
https://www.instagram.com/p/CuEp_P-vnfh/
खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर खबर आ रही हैं कि गुम है किसी के प्यार में की पाखी यानी ऐश्वर्या शर्मा ने टिकट टू फिनाले जीतकर फाइनल में अपनी जगह बना ली हैं. टास्क में उन्हें अर्चना गौतम और अरिजीत तनेजा के खिलाफ खड़ा किया गया था, जिसमें उन्होंने कम टाइम में टास्क कर जीत हासिल की. ऐश्वर्या अब केकेके 13 ट्रॉफी के एक इंच करीब हैं. इसके अलावा शिव ठाकरे का भी नाम सामने आ रहा है. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.
https://www.instagram.com/p/CuEszqaJKt7/
Also Read: अजय देवगन के भांजे अमन संग इस फिल्म से रवीना टंडन की बेटी राशा करेंगी फिल्मों में डेब्यू, डिटेल्स इनसाइड
बता दें कि खतरों के खिलाड़ी टेलीविजन पर सबसे पसंदीदा रियलिटी शो में से एक है और इसके ग्यारह सीजन सफल रहे हैं. रियालिटी शो के इस सीजन में, अंजलि आनंद, अरिजीत तनेजा, अंजुम फकीह, रोहित रॉय, ऐश्वर्या शर्मा, डेज़ी शाह, साउंडस मौफ़ाकिर, अर्चना गौतम, रूही चतुर्वेदी और अन्य हस्तियां रियलिटी टीवी शो में दिखाई देंगी. यह जुलाई 2023 में प्रसारित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










