Khatron Ke Khiladi 12 Finale: कौन हैं टॉप 5, कब और कहां देखें शो, पढ़ें पूरी डीटेल
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 25 Sep 2022 6:39 AM
खतरों के खिलाड़ी का ग्रैंड फिनाले 24 और 25 सितंबर को होगा. शो का ग्रैंड ग्रैंड फिनाले दो हिस्सों में 'झलक दिखला 10' के मंच पर होगा. शो के ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी 'सर्कस' की टीम के साथ नजर आयेंगे.
Khatron Ke Khiladi 12 Grand Finale: टीवी का सबसे पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. हर सीजन की तरह खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. रोहित शेट्टी के शो KKK12 ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है. शो पर फैसल शेख, जन्नत जुबैर, मोहित मलिक और तुषार कालिया समेत सभी कंटेस्टेंट्स ने बेहतरीन स्टंट्स से व्यूअर्स को चौंका दिया. अब शो का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है. तो आइए बिना देर किये जानते हैं खतरों के खिलाड़ी का ग्रैंड फिनाले कब और कहां देख सकते हैं आप.
Rubina ki journey rahi kuch iss tarah zabardast. Bataiye humein inka sabse yaadgaar pal, in the comments. 👑
— ColorsTV (@ColorsTV) September 21, 2022
Dekhiye Rubina ko #KhatronKeKhiladi #GrandFinale mein, 24th and 25th September, raat 9.30 baje, sirf #Colors par!
Anytime on @justvoot#KKK12 #KKKGrandFinale@RubiDilaik pic.twitter.com/Eg6n5C4w7j
खतरों के खिलाड़ी का ग्रैंड फिनाले 24 और 25 सितंबर को होगा. शो का ग्रैंड ग्रैंड फिनाले दो हिस्सों में ‘झलक दिखला 10’ के मंच पर होगा. शो के ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी ‘सर्कस’ की टीम के साथ नजर आयेंगे. शो के कुछ प्रोमो भी सामने आ चुके हैं, जिनमें रणवीर कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं. दरअसल रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म का नाम ‘सर्कस’ है, जिसका प्रमोशन करने रणवीर सिंह पहुंचने वाले हैं.
खतरों के खिलाड़ी शो पर हर खिलाड़ी ने शानदार परफॉर्मेंस दी है. रुबीना दिलैक, जन्नत जुबैर, फैसल शेख, मोहित मलिक और तुषार कालिया टॉप-5 फाइनलिस्ट बने हैं. फिनाले की रेस में ये पांच कंटेस्टेंट्स विजेता ट्रॉफभ् के लिए एक दूसरे से टकराएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो फैसल शेख और तुषार कालिया टॉप-2 फाइनलिस्ट होंगे. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा इस सीजन के विजेता की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी.
खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का ग्रैंड फिनाले आप कलर्स टीवी पर रात 9.30 बजे देख सकते हैं. इसके अलावा, यह शो VOOT ऐप पर भी देखा जा सकता है. दूसरी ओर, Airtel XStream और Jio टीवी यूजर्स भी शो के ग्रैंड फिनाले का लुत्फ उठा सकते हैं. इन प्लैटफॉर्म्स के जरिये आप फोन या लैपटॉप कहीं भी शो को बड़े आराम से देख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










