ePaper

KBC 14: 12 लाख 50 हजार के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए 'गुरुदेव', क्या आप दे पाएंगे सही आंसर?

Updated at : 30 Aug 2022 12:22 PM (IST)
विज्ञापन
KBC 14: 12 लाख 50 हजार के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए 'गुरुदेव', क्या आप दे पाएंगे सही आंसर?

अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करौड़पति 14 गुरुदेव बरेठ 12 लाख के सवाल का जवाब नहीं दे पाए. 12वें प्रश्न के सवाल का आंसर नहीं आने पर उन्होंने गेम छोड़ दिया. बता दें कि बिग बी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है और इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी.

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 14: रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 (Kaun Banega Crorepati 14) में हॉटसीट पर छत्तीसगढ़ के गुरुदेव बरेठ (Gurudev Bareth) हाल ही में नजर आए थे. कंटेस्टेंट गुरुदेव के साथ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने काफी मस्ती किया. गुरुदेव मैथ्स के टीचर है और वो बिग बी के फैन भी है. गुरुदेव ने 12.5 लाख के सवाल पर गेम क्विट कर दिया. क्या आपका मालूम है इसका जवाब.

गुरुदेव बरेठ से बिग बी ने पूछा ये सवाल 

गुरुदेव बरेठ कौन बनेगा करौड़पति 14 अमिताभ बच्चन में 12 लाख के सवाल का जवाब नहीं दे पाए. ऐसा में आप सोच रहे होंगे कि ये कौन सा सवाल है. बिग बी ने उनसे पूछा- इनमें से कौन सी शख्सियत गणितज्ञ एस रामानुजन से मिली और उनकी दोस्ती तब हुई जब दोनों कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में थे? इसका सही आंसर है-PC Mahalanobis.

https://www.instagram.com/tv/ChtSoyDKkGT
गुरुदेव ने बीच में छोड़ा खेल

गुरुदेव 12,50,000 रुपये के 12वें प्रश्न का उत्तर देने में असफल रहे औऱ उन्होंने गेम बीच में छोड़ दिया. गुरुदेव बिग बी के फैन भी निकले. बिग बी ने उनसे पूछा मैथ्स इतना भंयकर विषय है आप इसके हेड ऑफ डिपार्टमेंट कैसे बन गए. इसपर उन्होंने कहा कि, सर बचपन में सीखी हुई चीज आप भूल गए होंगे, लेकिन मैथ्स नहीं भूले होंगे.

Also Read: KBC 14: अमिताभ बच्चन से कंटेस्टेंट ने पूछा-हम ज्यादा पसंद हैं या ऐश्वर्या? बिग बी ने दिया फिर ऐसा रिएक्शन
अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव है. उन्होंने इस बार में ट्वीटर पर लिखकर जानकारी दी थी. हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा था, ‘‘मेरे जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थनाएं करने वाले प्रशंसकों और शुभचिंतकों के प्रति मैं हाथ जोड़कर विशेष आभार व्यक्त करता हूं. मैं हमेशा आपकी उदारता को याद रखूंगा. मेरे स्वास्थ्य के प्रति आपकी चिंताएं और समर्पण कभी न समाप्त होने वाली एक नदी के समान है.

अमिताभ बच्चन की फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन ब्रह्मास्त्र पार्ट एक: शिव’, ‘गुडबॉय’ और ‘ऊंचाई’ फिल्मों में नजर आएंगे. ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मौनी रॉय है. फिल्म अगले महीने रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola