KBC 14: बिहार के सक्षम परासर की बात सुनकर अमिताभ बच्चन हुए नाराज! जानें क्या है माजरा
Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Oct 2022 6:48 AM
कौन बनेगा करोड़पति 14 में बिहार के सक्षम परासर हॉटसीट पर पहुंचने में सफल रहे. गेम के दौरान शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने उनसे काफी दिलचस्प बातें की. बातों- बातों में बिग बी ने अपनी पढ़ाई के बारे में भी बताया.
Kaun Banega Crorepati 14: अमिताभ बच्चन के टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 14 (केबीसी) (Kaun Banega Crorepati 14) के लेटेस्ट एपिसोड में बिहार के सक्षम परासर नजर आए. सक्षम ने अपनी बातों से बिग बी का दिल जीत लिया. खेल के दौरान बिग बी से उन्होंने ऐसी बात कही, जिसे सुनकर एक्टर ने उनसे कट्टी कर लिया. चलिए आपको बताते है वो कौन सी बात है.
कौन बनेगा करोड़पति 14 में सक्षम परासर
कौन बनेगा करोड़पति 14 में सक्षम परासर से अमिताभ बच्चन ने पूछा- आप फिल्में देखते है. इसपर उन्होंने कहा कि वो फिल्में ज्यादा नहीं देखते. बिग बी उनसे पूछते है- समय नहीं मिलता या जानबूझकर नहीं देखते. इसपर सक्षम कहते है, उन्हें ज्यादा मूवीज देखने में कोई दिलचस्पी नहीं है. इसपर बिग बी कहते है, जाइए आपसे कटी. हम आपसे बात नहीं करेंगे. फिर एक्टर कहते है, आप पिक्चर देखते रहेंगे तो हमारी नौकरी जल्दी नहीं जाएगी.
https://www.instagram.com/tv/Cj96n0vrCKq/
सक्षम परासर से बिग बी ने उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा. सक्षम ने बताया कि वो सीएस करना चाहते थे, लेकिन घरवालों ने उन्हें माइनिंग इंजीनियरिंग करने के लिए कहा. सक्षम कहते है, बिहारी हूं मैं तो माता-पिता ने कहा माइनिंग में जाओ वहां सरकारी नौकरी मिलेगी. बिहारी माता-पिता को सरकारी नौकरी चाहिए. प्राइवेट जॉब कितनी भी अच्छी कर लो, लेकिन सरकारी जॉब होनी बहुत जरूरी है.
Also Read: KBC 14: बिहार के सक्षम ने जीते सिर्फ इतने रुपये, महात्मा गांधी से जुड़े इस सवाल पर फंसे, जानिए सही जवाब
अमिताभ बच्चन फिर सक्षम से कहते है, माइनिंग इंजीनियरिंग में उन्होंने क्या-क्या सीखा. इसपर उन्होंने कहा, उनका एक्सपीरियंस ऐसा हो गया कि उन्हें ये नहीं करना चाहिए. इसके बाद बिग बी बताते है उन्होंने भी ये पढ़ाई की. बिग बी कहते हैं, भाई साहब, एक प्राणी और है, जो माइनिंग छोड़कर आ गया था और वह आपके सामने बैठा हुआ है. सक्षम अपने साथ जीतक 80 हजार रुपए ले गए. उनसे बिग बी ने नौंवा सवाल पूछा था- महात्मा गांधी को साउथ अफ्रीका के किस शहर में ट्रेन से उतार दिया गया था? इसपर वो अटक गए थे और उन्होंने गेम क्विट करने का फैसला लिया. इसका सही जवाब है- पीटरमैरिट्जबर्ग.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










