KBC 14: बिहार के सक्षम ने जीते सिर्फ इतने रुपये, महात्मा गांधी से जुड़े इस सवाल पर फंसे, जानिए सही जवाब
कौन बनेगा करोड़पति 14 में हॉटसीट पर बिहार के सक्षम पराशकर नजर आए. इस दौरान बिग बी ने उनसे काफी मजेदार बात की. हालांकि सक्षम अपने साथ जीतकर ज्यादा रकम नहीं ले जा पाए.
Kaun Banega Crorepati 14: पॉपुलर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 14 (Kaun Banega Crorepati 14) में अलग-अलग राज्यों से लोग अपनी किस्मत आजमाने आते है. कई कंटेस्टेंट तो हॉट सीट पर पहुंच ही नहीं पाते. तो कई कंटेस्टेंट हॉटसीट पर पहुंचते ही खुशी से रोने लगते है. लेटेस्ट एपिसोड में बिहार सासाराम के सक्षम परासर दिखे. अमिताभ बच्चन से सक्षम ने काफी मजेदार बातें की.
आपके शहर में
कौन बनेगा करोड़पति 14 का शुक्रवार का एपिसोड काफी मजेदार रहा. अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर सासाराम के सक्षम परासर नजर आए. सक्षम 24 साल के है और वो सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर फाइनेंशियल टैक्नोलॉजी कंपनी में काम करते है. बिग बी ने उनके बारे में बताया कि उन्होंने आईआईआईटी खड़गपुर से माइनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है.
सक्षम पराशकर कौन बनेगा करोड़पति 14 में सिर्फ 80 हजार रुपए जीत पाए. नौवें सवाल पर सक्षम ने क्विट कर लिया. अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा था- महात्मा गांधी को साउथ अफ्रीका के किस शहर में ट्रेन से उतार दिया गया था? इसका जवाब नहीं आने पर उन्होंने गेम छोड़ दिया. इसका सही आंसर है- पीटरमैरिट्जबर्ग. यहां तक पहुंचने से पहले ही सक्षम ने अपनी सारी लाइफलाइन ले ली थी.
Also Read: KBC 14: अमिताभ बच्चन ने इस वजह से विनोद खन्ना की पत्नी से मांगी थी माफी, बिग बी ने बताया पूरा किस्सा
अमिताभ बच्चन ने बातचीत में सक्षम पराशकर ने बताया कि वो फिल्में ज्यादा नहीं देखते. बिग बी उनसे पूछते है- समय नहीं मिलता या जानबूझकर नहीं देखते. इसपर सक्षम कहते है, उन्हें ज्यादा मूवीज देखने में कोई दिलचस्पी नहीं है. इसपर बिग बी कहते है, जाइए आपसे कटी. हम आपसे बात नहीं करेंगे. फिर एक्टर कहते है, आप पिक्चर देखते रहेंगे तो हमारी नौकरी जल्दी नहीं जाएगी.
वहीं, अमिताभ बच्चन ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले टीम इंडिया को जीत के लिए शुभकामनाएं दी. बिग बी ने केबीसी से मैसेज में कहा कि, ‘ए नीली जर्सी वालों फिर से वर्ल्ड कप उठा लो.’ वहीं, फिल्मों की बात करें तो वो अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका के साथ फिल्म ऊचांई में दिखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए