कसौटी जिंदगी की फेम 'कोमोलिका' उर्वशी ढोलकिया की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान, जानें पूरा मामला

Published by : Divya Keshri Updated At : 05 Feb 2023 7:25 AM

विज्ञापन

उर्वशी ढोलकिया शनिवार को मुंबई में शूटिंग के लिए मीरा रोड फिल्म स्टूडियो जा रही थी. तभी काशिमीरा इलाके में उनके कार को एक स्कूल बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक्ट्रेस बाल-बाल बची.

विज्ञापन

Urvashi Dholakia Accident: छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. बिग बॉस सीजन 6 की विनर उर्वशी को लेकर बड़ी खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई में एक्ट्रेस की कार का एक्सीडेंट हो गया. वो शूटिंग के लिए जा रही थी, तभी ये हादसा हुआ. हालांकि एक्ट्रेस के फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है. उन्हें इसमें कोई गंभीर चोट नहीं आई.

उर्वशी ढोलकिया की कार का एक्सीडेंट

दरअसल, उर्वशी ढोलकिया शनिवार को मुंबई में शूटिंग के लिए मीरा रोड फिल्म स्टूडियो जा रही थी. तभी काशिमीरा इलाके में उनके कार को एक स्कूल बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक्ट्रेस बाल-बाल बची और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई. डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. वहीं, उन्होंने इस मामले में स्कूल बस चालक के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं करवाया.

इन शोज में आ चुकी है नजर

एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित कसौटी जिंदगी की में उर्वशी ढोलकिया ने विलेन का किरदार निभाया था. उनके द्वारा निभाया गया कोमोलिका वाला रोल आज भी फैंस को याद है. ये सीरीयल साल 2001 में आया था और सुपरहिट रहा था. उर्वशी ने देख भाई देख, घर एक मंदिर, कभी सौतन कभी सहेली, मेहंदी तेरे नाम की, और कहीं तो होगा जैसे शोज में काम किया है. इसके अलावा वो सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 6 की विनर रह चुकी है.

Also Read: सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी पर कंगना रनौत ने जमकर लुटाया प्यार, कहा- फिल्म इंडस्ट्री में शायद ही कभी…
बॉडी शेमिंग को लेकर उर्वशी ने कही थी ये बात

टाइम्‍स ऑफ इंडिया से बॉडी शेमिंग को लेकर बात करते हुए उर्वशी ढोलकिया कहा था,’किसी दूसरे को वजन घटाने की सलाह देना काफी आसान है. लेकिन क्‍या उन्‍हें इस बात का एहसास है कि इसके पीछे कोई कारण हो सकता है. किसी को नहीं पता कि बिग बॉस से आने के बाद मुझे 15 दिन के लिए अस्‍पताल में भर्ती होना पड़ा था. मैं लॉ फाइबर डाइट पर थी जिसकी वजह से मेरा वजन बढ़ गया था और मैं प्राकृतिक तौर इसे कम करना चाहती थी तुरंत नहीं.’

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola