ना कियारा आडवाणी न तृप्ति डिमरी, इस बॉलीवुड एक्ट्रेस संग है Kartik Aaryan की बेस्ट केमिस्ट्री, जानें नाम

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर की स्मार्टनेस के करोड़ों फैंस है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. जल्द ही एक्टर हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल-भूलैया 3 में नजर आने वाले हैं. अब उन्होंने बताया कि उनकी कौन सी एक्ट्रेस के साथ बेस्ट केमिस्ट्री है.
Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इस दिवाली मंजुलिका विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के साथ रूह बाबा के रूप में फिर से लौट आए हैं. जी हां उनकी इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूल-भूलैया 3 दिवाली के मौके पर रिलीज के लिए तैयार है. अनीस बज्मी की हॉरर-कॉमेडी में, दो आत्माओं की घोस्टबस्टर के साथ दर्शकों को जबरदस्त कॉमेडी भी देखने को मिलेगी. फिल्म में कार्तिक तृप्ति डिमरी के साथ रोमांस भी करते नजर आएंगे. अब एक्टर ने खुलासा किया है कि किस बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ उनकी बेस्ट केमिस्ट्री है.
कार्तिक आर्यन की किस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ है बेस्ट केमिस्ट्री
कार्तिक आर्यन से एक इंटरव्यू के दौरान जब पूछा गया कि उनकी केमिस्ट्री कियारा आडवाणी या तृप्ति डिमरी में से किसके साथ बेहतर है. इसपर एक्टर ने आउट ऑफ सिलेबस जाकर आंसर दिया, जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी. उन्होंने बताया कि माधुरी दीक्षित के साथ उनकी केमिस्ट्री सबसे अच्छी है.
माधुरी दीक्षित की तारीफ में क्या बोले कार्तिक आर्यन
कार्तिक ने जूम संग बात करते हुए कहा, “माधुरी दीक्षित के साथ मेरी केमिस्ट्री बहुत अच्छी और बेहतरीन है. बचपन से एक सपना था कि मैं उनके साथ काम करूं और फाइनली ये सपना पूरा हो गया, जब हमने भूल-भूलैया 3 में एक साथ स्क्रीन शेयर किया. मेरी और माधुरी मैंम की केमिस्ट्री एकदम अच्छी है. फिल्म में जब मुझे उनके साथ एक सीन करने का मौका मिला था, तो मुझे काफी खुशी हुई थी. वो मेरी फेवरेट एक्ट्रेस भी हैं.
विद्या बालन को लेकर क्या बोले कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन ने विद्या बालन के बारे में बात करते हुए कहा कि वो भी दिग्गज एक्ट्रेस हैं और उनके साथ भी काम करके काफी अच्छा लगा. जयपुर में ट्रेलर लॉन्च पर कार्तिक ने कहा था कि हॉरर-कॉमेडी भूल-भूलैया 3 की शूटिंग के दौरान उन्हें विद्या बालन से बहुत कुछ सीखने को मिला. उन्होंने कहा, “जब उनको काम करते हुए देखा तो काफी अच्छा लगा था. उन्होंने टफ सीन्स को भी आसान बनाकर कर दिया था. ऑफ कैमरा वो मस्ती करती रहती, रील्स बनाती थी, लेकिन जैसे ही सीन आता था, वैसे ही वो परफेक्ट शॉर्ट देती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










