Bhool Bhulaiyaa 3 में ओजी अक्षय कुमार से तुलना किए जाने पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनके लेवल तक…

Updated:
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 में ओजी अक्षय कुमार से तुलना किए जाने पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनके लेवल तक…

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म भूल-भूलैया 3 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब कार्तिक ने अक्षय कुमार संग तुलना किए जाने पर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3: इस साल दिवाली पर धमाका होने वाला है, क्योंकि दो बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार है. पहली कार्तिक आर्यन की भूल-भूलैया 3, वहीं दूसरी अजय देगवन और रोहित शेट्टी की मूवी सिंघम अगेन है. हॉरर-कॉमेडी फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसमें मंजुलिका बनकर विद्या बालन और माधुरी दीक्षित ने दर्शकों को कंफ्यूज कर दिया था. साथ ही रूही बाबा बनकर कार्तिक ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी थी. अब एक्टर ने ओजी अक्षय कुमार संग अपने तुलना पर बात की है.

अक्षय कुमार संग अपनी तुलना पर क्या बोले कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत में अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ”मैं बचपन से उनका फैन रहा हूं. उनकी एक्टिंग और कॉमेडी टाइमिंग जबरदस्त है. उनके लेवल तक मैं खुद को कभी नहीं देख सकता हूं. कार्तिक ने कहा कि भूल-भूलैया 2 के दौरान काफी तुलना की गई, क्योंकि पहले पार्ट को अक्षय सर ने काफी आईकॉनिक बनाया था. उन्होंने कहा, “जब मेरी तुलना खिलाड़ी कुमार से की जाती है, तो अजीब लगता है, लेकिन मुझे लगता है कि हमें साथ में एक कॉमेडी फिल्म बनानी चाहिए, तभी दर्शकों को कुछ खास बेहतरीन देखने को मिलेगा.”

कार्तिक आर्यन ने भूल भुलैया देखने की यादों को किया शेयर

कार्तिक ने उन दिनों को भी याद किया, जब उन्होंने टीवी पर भूल भुलैया देखी थी. अवनि चतुर्वेदी के किरदार को याद करते हुए उन्होंने कहा, “जिस तरह से विद्या बालन ने हमें डराया था, वह काफी डरावना था. मैं काफी दिनों तक डरा रहा. वहीं राजपाल यादव और अक्षय कुमार भी बेहतरीन थे.”

कौन सी फिल्म का रीमेक है भूल-भूलैया

भूल भुलैया, साल 1993 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म मणिचित्रथाझु का रीमेक है. इसमें अक्षय ने मनोचिकित्सक डॉ. आदित्य श्रीवास्तव की भूमिका निभाई थी, जबकि विद्या बालन अवनि के किरदार में नजर आई. मूवी की कहानी इतनी जबरदस्त थी, कि इसने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की और एक कल्ट क्लासिक बन गई. कार्तिक ने भूल भुलैया 2 को किया, जिसमें कियारा आडवाणी और तब्बू थे.

Also Read- Bhool Bhulaiyaa 3: रिलीज से पहले ही कार्तिक आर्यन ने फिल्म को लेकर खोले राज, दर्शकों को देखने मिलेगा सरप्राइज एलिमेंट

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत में अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ''मैं बचपन से उनका फैन रहा हूं. उनकी एक्टिंग और कॉमेडी टाइमिंग जबरदस्त है. उनके लेवल तक मैं खुद को कभी नहीं देख सकता हूं. कार्तिक ने कहा कि भूल-भूलैया 2 के दौरान काफी तुलना की गई, क्योंकि पहले पार्ट को अक्षय सर ने काफी आईकॉनिक बनाया था. उन्होंने कहा, "जब मेरी तुलना खिलाड़ी कुमार से की जाती है, तो अजीब लगता है, लेकिन मुझे लगता है कि हमें साथ में एक कॉमेडी फिल्म बनानी चाहिए, तभी दर्शकों को कुछ खास बेहतरीन देखने को मिलेगा."