Kanguva Release Date: विलेन बनकर सूर्या से भिड़ेंगे बॉबी देओल, इस दिन थियेर्ट्स में रिलीज होगी कंगुवा

Kanguva
Kanguva Release Date: बॉबी देओल और दिशा पटानी स्टारर कंगुवा की नई रिलीज डेट आ गई है. एक्शन फिल्म, जो पहले 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, अब 14 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी.
Kanguva Release Date: शिवा सूर्या की ओर से निर्देशित और बॉबी देओल-दिशा पटानी स्टारर फिल्म कंगुवा की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्म जहां पहले 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी. वहीं अब ये 14 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. मेकर्स ने एक्स पर इस खबर की पुष्टि की. एनिमल की सुपर सफलता के बाद बॉबी को स्क्रीन पर देखने के लिए दर्शक एक्साइटेड हैं.
कब रिलीज होगी बॉबी देओल की कंगुवा
यह अनाउंसमेंट करते हुए कि कांगुवा अब नवंबर में रिलीज होगी, फिल्म के निर्माता स्टूडियो ग्रीन ने एक्स पर लिखा, “द बैटल ऑफ प्राइड एंड ग्लोरी, फॉर द वर्ल्ड टू विटनेस. #कंगुवा का शक्तिशाली शासन 14-11-24 से स्क्रीन पर तूफान ला रहा है. #KanguvaFromNov14.” टीजे ग्नानवेल की रजनीकांत-स्टारर वेट्टैयान के साथ टकराव से बचने के लिए फिल्म की रिलीज को स्थगित कर दिया गया था, जो दशहरा के वक्त रिलीज होगी. इसी के साथ एक मोशन पोस्टर भी शेयर किया गया. जिसमें सूर्या हीरो, तो बॉबी देओल विलेन के रूप में दिखाई दिए.
कंगुवा की रिलीज डेट जानकर फैंस ने दिया कैसा रिएक्शन
जहां कई लोग इस बात से खुश थे कि सूर्या की फिल्म बाल दिवस पर रिलीज होगी, वहीं कुछ लोग यह देखकर निराश थे कि यह दिवाली पर रिलीज नहीं होगी. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “बॉबी देओल को विलेन के रूप में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं… सूर्या के साथ उनकी जोड़ी मजेदार लगने वाली है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, आखिरकार सूर्या के प्रशंसकों को बधाई.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”बॉक्स ऑफिस पर धमाका होने वाला है.”
कंगुवा में सूर्या और बॉबी देओल के अलावा और कौन से स्टारकास्ट हैं मौजूद
कंगुवा में जगपति बाबू, नटराजन सुब्रमण्यम, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, आनंदराज और केएस रविकुमार सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म की अनाउंसमेंट 2019 में की गई थी और कोविड-19 महामारी के कारण बंद कर दी गई थी. बाद में साल 2022 में फिर से शूटिंग शुरू हुई. देवी श्री प्रसाद, वेट्री पलानीसामी और निषाद यूसुफ, फिल्म के संगीतकार, छायाकार और संपादक हैं.
Also Read- Animal की ब्लॉकबस्टर सफलता को बॉबी देओल ने क्यों नहीं किया सेलिब्रेट, बोले- वहां बहुत कुछ…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










