ना सनी देओल ना बॉबी देओल, इस एक्टर के बारे में दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने लिखा- मालिक का हमेशा एहसानमंद हूं

Updated:
विज्ञापन
Dharmendra Birthday

Dharmendra Birthday

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने बॉलीवुड के एक स्टार के नाम पोस्ट लिखा है. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. धर्मेंद्र ने बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है. जो वायरल हो रही है. फोटो के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी और खींच लिया. यूजर्स इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं दिग्गज अभिनेता ने क्या लिखा.

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने किस बॉलीवुड एक्टर के साथ फोटो शेयर किया

धर्मेंद्र ने शाहरुख खान के साथ तसवीर शेयर किया है. तसवीर में शाहरुख और धर्मेंद्र मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि ये किसी अवॉर्ड शो में फोटो क्लिक की गई है. फोटो में दोनों ब्लू सूट में दिख रहे हैं. धर्मेंद्र एक्टर को अवॉर्ड देते दिखे रहे हैं.

धर्मेंद्र ने शाहरुख खान के लिए क्या लिखा

धर्मेंद्र ने किंग खान के साथ फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, बेटे ही हैं ये सब… मालिक का हमेशा एहसानमंद हूं. इस मुकद्दर के लिए.

तसवीर पर यूजर्स क्या कर रहे कमेंट

यूजर्स धर्मेंद्र और शाहरुख खान की तसवीर पर कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, दोनों मेरे पसंदीदा हैं. एक यूजर ने लिखा, 2 बॉलीवुड किंग. लव यू, बहुत सारा वाला. हमेशा मुस्कराते रहिए. एक यूजर ने लिखा, आपक दोनों किसी फिल्म में काम क्यों नहीं करते. एक यूजर ने लिखा, हमारे किंग खान को अपना प्यार देने के लिए धन्यवाद, हम हमेशा उनसे प्रेरणा लेते हैं.

क्या शाहरुख और धर्मेंद्र ने किसी फिल्म में किया है काम

नहीं, दोनों ने किसी भी फिल्म में साथ में काम नहीं किया है. हालांकि, शाहरुख की फिल्म ओम शांति ओम के गाने दीवानगी में धर्मेंद्र कुछ देर के लिए नजर आए थे.

धर्मेंद्र पिछली बार किस फिल्म में नजर आए थे

आखिरी बार धर्मेंद्र, शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठीक प्रदर्शन किया था.

Also Read- Dharmendra: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को आई चोट, अब ऐसा है एक्टर का हाल

Also Read- पोते करण देओल की शादी में Dharmendra का छलका दर्द, पढ़ी कविता, बोले- दम घुट रहा था खामोशी का…

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

धर्मेंद्र ने शाहरुख खान के साथ तसवीर शेयर किया है. तसवीर में शाहरुख और धर्मेंद्र मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि ये किसी अवॉर्ड शो में फोटो क्लिक की गई है. फोटो में दोनों ब्लू सूट में दिख रहे हैं. धर्मेंद्र एक्टर को अवॉर्ड देते दिखे रहे हैं.