Jharkhand News: बाबा नगरी पहुंचे कोरियोग्राफर व डायरेक्टर प्रभु देवा, सेल्फी लेनेवालों की लगी होड़

देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने बालीवुड डांसर, कोरियाेग्राफर सह डायरेक्टर प्रभ देवा पहुंचे. पुरोहितों ने पूरे विधि-विधान से पूजा कराया. मास्क पहनकर पूजा करने पहुंचे थे प्रभु देवा. पहचान लीक होते ही सेल्फी लेने की होड़ लग गयी.
Jharkhand News (देवघर) : बॉलीवुड के मशहूर डांसर, कोरियोग्राफर, अभिनेता सह निर्देशक प्रभु देवा रविवार की अहले सुबह सपरिवार बाबा बैद्यनाथ के दरबार में पहुंचे व विधिवत पूजा- अर्चना किये. सुबह करीब 8 बजे बाबा मंदिर पहुंचने के बाद पुरोहितों ने पूरे विधि-विधान से पूजा कराया. वे मास्क पहने हुए थे.
ई-पास के माध्यम से बिना किसी वीआइपी सुविधा के बाबा मंदिर गर्भगृह में प्रवेश कर बाबा पर जलार्पण किये. इसके बाद प्रभु देवा ने मंदिर प्रांगण स्थित अन्य मंदिरों में भी पूजा किये. इस दौरान उनकी पहचान लीक होने के बाद मंदिर में मौजूद लोगों में सेल्फी लेने की होड़ मच गयी. बताया जाता है कि लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए वे तत्काल मंदिर प्रांगण से निकल गये.
बताया जाता है कि शनिवार की रात्रि करीब एक बजे जसीडीह स्टेशन पर उतरे व यहां से ऑटो से बैद्यनाथधाम स्टेशन के नजदीक स्थित होटल इंपीरियल हाइट में पहुंचे. होटल प्रबंधन की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया. सूत्रों की मानें, तो वह किसी रिश्तेदार के शादी-समारोह में शिरकत करने देवघर पहुंचे थे.
भारत के माइकल जैक्सन के नाम से प्रसिद्ध प्रभु देवा कुली नंबर वन, हम से मुकाबला, लक्ष्मी, चार्ली चैपलिन, राधे, दबंग 4, एबीसीडी 2 आदि फिल्मों में बतौर अभिनेता, कोरियोग्राफी व निर्देशक का कार्य किये हैं. नृत्य निर्देशन में अपने कैरियर की शुरुआत 2009 में सलमान की फिल्म वांटेड से किये थे.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




